Twitter भारत सरकार का आदेश मानने के मूड में नहीं, कहा कानूनन ऐसा सही नहीं...

Twitter ने सरकार द्वारा 1,178 ट्विटर हैंडल्स को हटाने की मांग मान तो ली, लेकिन कंपनी ने साफ कर दिया है कि इन अकाउंट का भारत में केवल एक्सेस खत्म किया गया है।

Twitter भारत सरकार का आदेश मानने के मूड में नहीं, कहा कानूनन ऐसा सही नहीं...

Twitter को भारत सरकार ने 1,178 हैंडल्स हटाने का आदेश दिया था

ख़ास बातें
  • Twitter ने भारत में 1,178 अकाउंट्स का एक्सेस रोक दिया है
  • हालांकि कंपनी ने सरकार के इस आदेश को कानून के अनुरूप नहीं बताया
  • ट्विटर का कहना है कि ये अकाउंट देश से बाहर चलते रहेंगे
विज्ञापन
भारत में फिलहाल Twitter चर्चा का विषय बना हुआ है। अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी Twitter को सरकार ने कुछ ट्विटर हैंडल हटाने के लिए कहा था, लेकिन ट्विटर ऐसा करने से कतरा रहा था। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने ने केंद्र सरकार के आदेश के जवाब में कहा है कि सरकार के आदेश भारतीय कानूनों के अनुरूप नहीं हैं। कंपनी का कहना है कि वो अकाउंट्स को पूरी तरह से नहीं हटाएगी। इसके बजाय इन अकाउंट्स का भारत में एक्सेस खत्म किया गया है। दरअसल, भारत सरकार ने ट्विटर को 1,178 ट्विटर हैंडल्स हटाने के आदेश दिए थे। सरकार का कहना है कि इनमें से कुछ हैंडल्स पाकिस्तान समर्थित हैं और कुछ हैंडल्स खालिस्तान समर्थकों के हैं, जो विदेशों से चलाए जा रहे हैं। 

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, Twitter ने सरकार द्वारा 1,178 ट्विटर हैंडल्स को हटाने की मांग मान तो ली, लेकिन कंपनी ने साफ कर दिया है कि इन अकाउंट का भारत में केवल एक्सेस खत्म किया गया है। भारत से बाहर ये अकाउंट चलते रहेंगे। साथ ही कंपनी ने इस आदेश को "भारतीय कानूनों के अनुरूप न होने" की बात भी कही है। बता दें कि सरकार का कहना है कि ये हैंडल्स किसान आंदोलन को लेकर भ्रामक और भड़काऊ कंटेंट वायरल कर रहे हैं। 

ट्विटर ने एक ब्लॉग के जरिए इस ओर कंपनी द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बताया है, लेकिन साथ ही ट्विटर ने "फ्री स्पीच" और "ओपन इंटरनेट" की बात भी की। ट्विटर ने लिखा (अनुवादित) "सरकार द्वारा बताए गए 1,178 अकाउंट्स को फिलहाल भारत में हटा दिया गया है, लेकिन ये अकाउंट भारत के बाहर चलते रहेंगे।' एक जगह यह भी कहा गया है कि 'हमें नहीं लगता कि जो आदेश हमें मिले हैं, वो भारतीय कानूनों के अनुरूप हैं और 'फ्री स्पीच' और 'फ्रीडम ऑफ एक्सेप्रशन' को ध्यान में रखते हुए और हमारी प्रतिबद्धता का पालन करते हुए हमने किसी भी मीडिया संस्थान, पत्रकार, एक्टिविस्ट्स या नेता के अकाउंट के खिलाफ एक्शन नहीं लिया है।"

रिपोर्ट आगे बताती है कि सरकार और ट्विटर के बीच चल रहे इस मतभेद के बीच सरकारी सूत्रों ने बताया है कि सरकार ने Twitter से स्थानीय कानूनों का पालन करने को कहा है, वर्ना सरकार ने एक्शन लेने की चेतावनी दी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »