• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • TVS Raider भारत में लॉन्च: स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सीट के नीचे मिलेगी स्टोरेज, जानें कीमत

TVS Raider भारत में लॉन्च: स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सीट के नीचे मिलेगी स्टोरेज, जानें कीमत

TVS ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक TVS Raider को लॉन्च किया। नई बाइक 125cc इंजन के साथ आती है।

TVS Raider भारत में लॉन्च: स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सीट के नीचे मिलेगी स्टोरेज, जानें कीमत

TVS Raider 125cc की भारत में कीमत 77,500 रुपये (Ex-Showroom) से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • TVS Raider बाइक भारत में लॉन्च
  • जल्द स्मार्ट कनेक्टिविटी, 5-इंच स्क्रीन और वॉइस असिस्ट वेरिएंट होगा लॉन्च
  • भारत में 77,500 रुपये से शुरू होती है एक्स-शोरूम कीमत
विज्ञापन
TVS ने अपनी लेटेस्ट 'किफायती' बाइक TVS Raider भारत में लॉन्च की है। नई बाइक 125cc सेगमेंट में आती है और इसका डिज़ाइन काफी आकर्षक बनाया गया है। बाइक को देखने से ही पता चलता है कि इसे युवाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। सस्ती होने के साथ-साथ इसमें कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कुछ स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे वैल्यू फॉर मनी बाइक का दर्जा दिला सकते हैं। नई TVS Raider बाइक रिवर्स डिज़िटल स्पीडोमीटर और वॉइस असिस्ट फीचर से लैस है। इसमें पारंपरिक स्कूटर की तरह सीट के नीचे स्टोरेज भी मिलता है।
 

TVS Raider price in India

TVS ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक TVS Raider को लॉन्च किया। नई बाइक 125cc इंजन के साथ आती है। बाइक को युवाओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, क्योंकि यह स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस आती है और इसका डिज़ाइन भी काफी आकर्षक है। टीवीएस रेडर की भारत में कीमत 77,500 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी ने इसे ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेड ट्रिम्स में लॉन्च किया है। TVS ने जल्द वॉइस असिस्ट, नेविगेशन आदि से लैस 5-इंच TFT क्लस्टर से लैस एक अन्य वेरिएंट लॉन्च करने का वादा भी किया है। डिज़ाइन के साथ कलर ऑप्शन को भी आकर्षक रखने की कोशिश की गई है। ग्राहक Raider बाइक को स्ट्राइकिंग रेड, ब्लेजिंग ब्लू, विकेड ब्लैक और फेयरी यलो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। 
 

TVS Raider specifications

TVS रेडर में 124.8cc का एयर और ऑयल-कूल्ड 3V इंजन मिलता है, जो 7,500 rpm पर 8.37kW की मैक्सिमम पावर और 6,000 rpm पर 11.2 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी के दावे अनुसार, बाइक 5.9 सेकेंड में 0-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ सकती है। 
 

TVS Raider Features

अब बात इसके स्मार्ट और आधुनिक फीचर्स की करते हैं। यूं तो इसमें राइड मोड्स के साथ रिवर्स LED डिजिटल स्पीडोमीटर मिलता है, लेकिन TVS जल्द एक अतिरिक्त वेरिएंट भी लॉन्च करेगी, जिसमें 5-इंच के डिस्प्ले का एक ऑप्शन मिलेगा, जैसा आजकल आने वाले कई आधुनिक टू-व्हीलर्स में मिलता है। यह SmartXonnect फीचर से लैस होगा, जिसमें राइडर को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और वॉइस असिस्ट फीचर मिलेगा। इस डिस्प्ले में ग्राहक नेविगेशन का लुत्फ भी उठा सकेंगे। निश्चित तौर पर सेगमेंट के लिहाज से यह अच्छा कदम होगा।

इतना ही नहीं, नई TVS Raider 125cc में अंडर-सीट स्टोरेज भी मिलता है, जिसमें आप राइडिंग के दौरान अपना जरूरी सामान रख सकते हैं। यह बहुत ज्यादा स्टोरेज तो नहीं है, लेकिन बारिश के दौरान यह मोबाइल, वॉलेट या अन्य छोटे सामान रखने के काम आ सकता है। बाइक  USB चार्जर (ऑप्शनल) के साथ आती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »