TVS Motor ने जून में बेची 3.33 लाख से ज्यादा यूनिट्स, iQube की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ी

पिछले महीने TVS Motor ने 1,52,701 मोटरसाइकिल्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जुलाई 2024 18:52 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के टू-व्हीलर्स की सेल्स छह प्रतिशत बढ़कर 3,22,168 यूनिट्स की है
  • इसका कुल एक्सपोर्ट घटकर 76,074 यूनिट्स का रहा है
  • कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube की जून में 15,859 यूनिट्स बिकी हैं

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के टू-व्हीलर्स की सेल्स 15 प्रतिशत बढ़ी है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल TVS Motor की पिछले महीने सेल्स लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 3,33,646 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने यह यह 3,16,411 यूनिट्स की थी। कंपनी के टू-व्हीलर्स की सेल्स छह प्रतिशत बढ़कर 3,22,168 यूनिट्स पर पहुंच गई। पिछले महीने TVS Motor ने 1,52,701 मोटरसाइकिल्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

हालांकि, कंपनी का कुल एक्सपोर्ट घटकर 76,074 यूनिट्स का रहा। पिछले वर्ष के इसी महीने में TVS Motor ने 79,144 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था। इसके थ्री-व्हीलर्स की सेल्स भी घटकर 11,478 यूनिट्स की रही। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के टू-व्हीलर्स की सेल्स लगभग 15 प्रतिशत बढ़कर 10.56 लाख यूनिट्स की रही है। इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube की जून में 15,859 यूनिट्स बिकी हैं। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

हाल ही में TVS Motor ने iQube का नया वेरिएंट पेश किया था। इसमें 2.2 kW की बैटरी दी गई है। इसका शुरुआती प्राइस 94,999 (एक्स-शोरूम) का है। इसे 0-80 प्रतिशत तक लगभग दो घंटे में चार्ज किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। नए TVS iQube की टॉप स्पीड लगभग 75 kmph की है। इसमें पांच इंच कलर TFT स्क्रीन दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में व्हीकल क्रैश और टो अलर्ट्स और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स हैं। इसका मुकाबला Ola S1 Pro और Hero Vida V1 जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होता है। TVS iQube का 2.2 kW बैटरी वाला वेरिएंट Pearl White और Walnut Brown कलर्स में उपलब्ध है। 

कंपनी ने iQube ST की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। यह 3.4 kW और 5.1 kW बैटरी के दो वेरिएंट में है। इनके प्राइसेज क्रमशः 1.55 लाख रुपये और 1.83 लाख रुपये के हैं। TVS iQube ST के 3.4 kW वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 100 किलोमीटर की है। इसे लगभग तीन घंटे में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का 5.1 kW वाला वेरिएंट अपने सेगमेंट में सबसे बड़े बैटरी पैक वाला बताया गया है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 150 किलोमीटर की है। इसे चार घंटे और 18 मिनट में 0-80  प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  5. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  2. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  3. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  6. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  7. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
  9. Samsung का नया AI फीचर फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी
  10. 130 फीट का एस्टरॉयड पहुंच रहा है धरती के पास! नासा ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.