• होम
  • इंटरनेट
  • फ़ीचर
  • अब महंगा CCTV खरीदने की जरूरत नहीं! पुराने स्मार्टफोन को बनाएं सिक्योरिटी कैमरा, बस कुछ मिनट में

अब महंगा CCTV खरीदने की जरूरत नहीं! पुराने स्मार्टफोन को बनाएं सिक्योरिटी कैमरा, बस कुछ मिनट में

Play Store या App Store पर बहुत से फ्री ऐप्स मिलते हैं जो फोन को IP कैमरा बना देते हैं। इनमें से कुछ पॉपुलर नाम Alfred Camera (Android/iOS), IP Webcam (Android), Manything (iOS) और AtHome Camera (Android/iOS) हैं।

अब महंगा CCTV खरीदने की जरूरत नहीं! पुराने स्मार्टफोन को बनाएं सिक्योरिटी कैमरा, बस कुछ मिनट में
ख़ास बातें
  • सबसे पहले फोन को फैक्ट्री रीसेट कर लें ताकि बैकग्राउंड में कुछ न चले
  • Play Store या App Store पर कई ऐप्स हैं जो फोन को IP कैमरा बना देते हैं
  • इनमें से किसी भी ऐप को दोनों डिवाइसेज पर इंस्टॉल करें
विज्ञापन
घर की सुरक्षा जरूरी है, लेकिन हर कोई महंगा CCTV सेटअप नहीं लगवा सकता। अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन पड़ा है जो अब इस्तेमाल में नहीं आ रहा, तो उसे आप CCTV कैमरा की तरह यूज कर सकते हैं, और वो भी बिना किसी टेक्निकल स्किल के। इसके लिए आपके केवल कुछ स्टेप्स का ख्याल रखना है। नीचे हम विस्तार से इस बारे में बता रहे हैं।
 

पुराने स्मार्टफोन को कैसे बदले CCTV में?

Step 1: पुराने फोन को तैयार करें

  • सबसे पहले फोन को फैक्ट्री रीसेट कर लें ताकि बैकग्राउंड में कुछ न चले
  • Wi-Fi कनेक्टिविटी और कैमरा ठीक से काम कर रहा हो, ये चेक करें
  • फोन को हमेशा पावर पर रखें, ताकि बैटरी डाउन न हो
 

Step 2: इंस्टॉल करें CCTV कैमरा ऐप

  • Play Store या App Store पर बहुत से फ्री ऐप्स मिलते हैं जो फोन को IP कैमरा बना देते हैं। कुछ पॉपुलर ऑप्शन:
  • Alfred Camera (Android/iOS)
  • IP Webcam (Android)
  • Manything (iOS)
  • AtHome Camera (Android/iOS)
  • इनमें से किसी भी ऐप को दोनों डिवाइसेज पर इंस्टॉल करें
  • अब पुराने फोन पर कैमरा मोड को रखें
  • अपने प्राइमरी फोन पर व्यूअर मोड को रखें
 

Step 3: ऐप से सेट करें कैमरा एंगल और मोड

  • कैमरा को सही जगह पर माउंट करें (एंट्री डोर, हॉल, बालकनी या कहीं भी)
  • ऐप में Motion Detection ऑन कर सकते हैं
  • 24/7 वीडियो रिकॉर्डिंग, क्लाउड स्टोरेज या मोबाइल अलर्ट जैसे फीचर्स भी ऐप में मिलते हैं
  • आप चाहें तो वीडियो फीड को किसी लाइव ब्राउजर या दूसरे मोबाइल से भी देख सकते हैं
 

Step 4: पावर और नेटवर्क का ध्यान रखें

  • फोन को चार्जिंग से कनेक्ट रखें (USB एडेप्टर या पावर बैंक से)
  • मजबूत Wi-Fi नेटवर्क चाहिए ताकि लाइव स्ट्रीमिंग स्मूद चले
  • Low Power Mode ऑन करें ताकि डिवाइस गर्म न हो और ज्यादा बैटरी कंज्यूम न करे
 

Tip: एक्स्ट्रा सिक्योरिटी के लिए

  • पुराने फोन में पासवर्ड लगाएं
  • कैमरा ऐप में यूजरनेम-पासवर्ड सेट करें
  • टाइम-टू-टाइम ऐप अपडेट करते रहें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Turn Old Smartphone into CCTV, CCTV
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »