2025 से सभी ट्रक में होगा AC केबिन, ड्राइवर्स के लिए बड़ी राहत

प्रस्ताव को पहली बार 2021 में रखा गया था। उस समय, उद्योग ने मांग की थी कि प्रावधान वैकल्पिक होना चाहिए। उनमें से कुछ ने यह भी दावा किया था कि चालकों को एसी केबिन में नींद आ सकती है।

2025 से सभी ट्रक में होगा AC केबिन, ड्राइवर्स के लिए बड़ी राहत
ख़ास बातें
  • 2025 तक सभी ट्रक के केबिन को वातानुकूलित बनाने का आदेश
  • Volvo, Scania, Tata सहित कुछ ट्रक निर्माता प्रीमियम मॉडल में देते हैं AC
  • ट्रक ड्राइवर्स डिलावरी के लिए रोजाना सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करते हैं
विज्ञापन
भारत में ट्रक ड्राइवर्स के आरामदायक सफर के लिए 2025 से सभी ट्रक केबिनों को अनिवार्य रूप से वातानुकूलित करना होगा। सरकार ने आदेश जारी करते हुए ट्रक निर्माता कंपनियों को ट्रक के सभी ट्रिम्स में AC (एयर कंडीशनर) देने का आदेश दिया है। देश में ट्रक ड्राइवर्स डिलावरी के लिए रोजाना सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करते हैं और इस बीच वे कई बार अपने ट्रक के केबिन में ही सोते भी हैं। ऐसे में उनके इस महनत से भरे सफर को आरामदायक बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

सोमवार को, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देश में 2025 तक सभी ट्रक के केबिन को वातानुकूलित बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। यूं तो वॉल्वो (Volvo), स्कैनिया (Scania) और टाटा (Tata) सहित कुछ ट्रक निर्माता अपने प्रीमियम ट्रक मॉडल्स में पहले से ही वातानुकूलित केबिन देते आ रहे हैं, लेकिन आमतौर पर बिकने वाले ज्यादातर ट्रक आज भी इस सुविधा से वंचित हैं।

TOI के अनुसार, गडकरी ने घोषणा करते हुए कहा, “हमारे देश में, कुछ ड्राइवर 12 या 14 घंटे के लिए सड़क पर होते हैं, जबकि अन्य देशों में, बस और ट्रक ड्राइवरों के ड्यूटी पर रहने के घंटों की संख्या पर प्रतिबंध है। हमारे ड्राइवर 43 से 47 डिग्री के तापमान में वाहन चलाते हैं और हमें ड्राइवरों की स्थिति की कल्पना करनी चाहिए। मैं मंत्री बनने के बाद एसी केबिन पेश करने का इच्छुक था। लेकिन कुछ लोगों ने यह कहते हुए इसका विरोध किया कि लागत बढ़ जाएगी। आज (सोमवार) मैंने फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं कि सभी ट्रक केबिन एसी केबिन होंगे।'

इस प्रस्ताव को पहली बार 2021 में रखा गया था। उस समय, उद्योग ने मांग की थी कि प्रावधान वैकल्पिक होना चाहिए। उनमें से कुछ ने यह भी दावा किया था कि चालकों को एसी केबिन में नींद आ सकती है।

कुछ वर्षों पहले तक AC बसों में भी ड्राइवर्स के लिए नॉन AC केबिन होता था, लेकिन Volvo की बसों के आने के बाद, यह सिस्टम खत्म हो गया और आज Volvo और Scania दोनों ही निर्माता की AC बसों में ड्राइवर्स के लिए AC की सुविधा होती है।

रिपोर्ट बताती है कि एक अनुमान के मुताबिक, ट्रकों में एसी केबिन उपलब्ध कराने पर प्रति ट्रक 10,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक का अतिरिक्त खर्च आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , AC Truck, Trucks, Trucks With AC Cabin
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »