मर्सिडीज कार से टकराया ट्रैक्टर, हो गए दो टुकड़े, देखें वीडियो

ब्लैक कलर मर्सिडीज-बेंज कार और ट्रैक्टर के बीच यह टक्कर आंध्र प्रदेश के तिरुपति के पास चंद्रगिरि बाईपास पर हुई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर गलत दिशा में सड़क पर चला रहा था।

मर्सिडीज कार से टकराया ट्रैक्टर, हो गए दो टुकड़े, देखें वीडियो

Photo Credit: Business Today

मर्सिडीज-बेंज कार और ट्रैक्टर के बीच यह टक्कर आंध्र प्रदेश के तिरुपति के पास चंद्रगिरि बाईपास पर हुई

ख़ास बातें
  • तिरुपति के पास एक ट्रैक्टर और मर्सिडीज-बेंज कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर
  • टैक्टर के हुए दो टुकड़े
  • हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
विज्ञापन
तेज रफ्तार जानलेवा हो सकती है, जिसके उदाहरण हमें आए दिन मिलते हैं। एक लेटेस्ट वीडियो भी हमें सड़क, खास तौर पर हाईवे पर गाड़ियों को नियंत्रित तरीके और नियमों का पालन करते हुए चलाने का सबक देता है। वीडियो आंध्र प्रदेश के तिरुपति से आया है, जहां एक ट्रैक्टर की टक्कर मर्सिडीज-बेंज कार से होने के बाद उसे दो टुकड़ों में टूटा हुआ देखा जा सकता है। जी हां, आपने सही पढ़ा, टक्कर इतनी तगड़ी थी कि ट्रैक्टर के दो हिस्से हो गए। आइए पूरा मामला जानते हैं।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति के पास एक ट्रैक्टर और मर्सिडीज-बेंज कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई, जिसके बाद ट्रैक्टर दो हिस्सों में विभाजित हो गया। घटना के बाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद मर्सिडीज बेंज का बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर मैसी फर्ग्यूसन कंपनी का है। दुर्घटना जानलेवा थी, लेकिन Business Today के अनुसार, अच्छी बात यह है कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत सभी को मामूली चोटें आई हैं। 
 

ब्लैक कलर मर्सिडीज-बेंज कार और ट्रैक्टर के बीच यह टक्कर आंध्र प्रदेश के तिरुपति के पास चंद्रगिरि बाईपास पर हुई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर गलत दिशा में सड़क पर चला रहा था।

मर्सिडीज-बेंज कार की इस टक्कर ने एक हालिया दुखद हादसे को फिर से ताजा कर दिया है, जिसमें जाने-माने उद्योगपति साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद कई लोगों ने जर्मन ऑटोमेकर मर्सिडीज द्वारा दी जाने वाली सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठाए हैं।

इसके अलावा, देश की राजधानी में वाहन में रियर सीटबेल्ट के उपयोग के नियम का भी सख्ती से पालन किया जा रहा है, क्योंकि स्थानीय पुलिस की जांच में पता चला था कि स्वर्गिय सायरस मिस्त्री ने एसयूवी की पिछली सीट पर बैठने के दौरान सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी। इसी दुर्घटना में आगे बैठे दो लोगों को गंभीर चोटें आईं, लेकिन सौभाग्य से सीटबेल्ट की वजह से उनकी जान बच गई।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mercedes Benz, Mercedes Benz Tractor Collison
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  3. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  10. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »