Toyota Urban Cruiser Taisor हुई भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Toyota Urban Cruiser Taisor में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 88bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Toyota Urban Cruiser Taisor हुई भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Toyota

Toyota Urban Cruiser Taisor में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है।

ख़ास बातें
  • Toyota Urban Cruiser Taisor की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.73 लाख रुपये है।
  • Toyota Urban Cruiser Taisor में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है।
  • Toyota Urban Cruiser Taisor में कंपनी फिटेड CNG किट का भी ऑप्शन मिलता है।
विज्ञापन
Toyota India ने भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Fronx बेस्ड क्रॉसओवर Toyota Urban Cruiser Taisor लॉन्च कर दी है। 7.73 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाली यह कार Toyota Maruti Suzuki की साझेदारी के तहत छठा वाहन है। बाजार में Taisor का मुकाबला Maruti Fronx, Maruti Brezza, Kia Sonet, Hyundai Venue, Renault Kiger, Nissan Magnite और आगामी Mahindra XUV300 से होगा। यहां हम आपको Toyota Urban Cruiser Taisor के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Toyota Urban Cruiser Taisor की कीमत और उपलब्धता


Toyota Urban Cruiser Taisor की एक्स शोरूम कीमत 7.73 लाख रुपये से लेकर 13.03 लाख रुपये तक है। इस कार की बुकिंग और डिलीवरी मई, 2024 से शुरू होगी। इस कार 1.2 लीटर इंजन मॉडल Fronx से 25 हजार रुपये महंगा है और 1.0 लीट टर्बो मॉडल सिर्फ 1000 रुपये महंगा है।


Toyota Urban Cruiser Taisor का इंजन और पावर


Toyota Urban Cruiser Taisor में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 88bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT ऑप्शन में आता है। वहीं दूसरा 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो कि 99bhp की पावर और 148Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कंवर्टर ऑप्शन में आता है। इसमें कंपनी फिटेड CNG किट का भी ऑप्शन मिलता है।

डिजाइन के मामले में Taisor, Fronx पर बेस्ड है, इसमें अपडेटेड फ्रंट और रियर प्रोफाइल के साथ समान डाइमेंशन और सिल्हूट है। इसमें एक रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, ट्विक्ड बंपर, नए स्टाइल वाले एलईडी डीआरएल और रि-डिजाइन एलॉय व्हील हैं।

Toyota Taisor में नई सीट अपहोल्स्ट्री के साथ एक फ्रेश थीम मिलती है। यह क्रॉसओवर वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, एंबिएंट लाइट सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, 360-डिग्री सराउंड कैमरा और एक हेड-अप डिस्प्ले से लैस है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  2. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  3. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  4. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  5. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  6. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  7. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  8. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  9. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »