40% कम पेट्रोल खर्च करने वाली Toyota Urban Cruiser Hyryder हुई पेश, पैसों की होगी भारी बचत

Toyota Urban Cruiser Hyryder SUV में सेगमेंट के कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव पावरट्रेन, पैनोरमिक सनरूफ, हेड्स-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा दिया गया है।

40% कम पेट्रोल खर्च करने वाली Toyota Urban Cruiser Hyryder हुई पेश, पैसों की होगी भारी बचत

Photo Credit: Toyota

Toyota Urban Cruiser Hyryder में 1490 सीसी का इंजन दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Toyota Urban Cruiser Hyryder SUV में 1490 सीसी का इंजन दिया गया है।
  • Toyota Urban Cruiser Hyryder SUV में सेगमेंट के कई एडवांस फीचर्स हैं।
  • Toyota Urban Cruiser Hyryder में ऑल-व्हील ड्राइव और पैनोरमिक सनरूफ है।
विज्ञापन
Toyota India ने नई 2022 सब कॉम्पैक्ट एसयूवी अर्बन क्रूजर हाईराइडर एसयूवी (Urban Cruiser Hyryder SUV) को पेश कर दिया है। जापानी कंपनी ने यह कॉम्पैकट एसयूवी हाइब्रिड मॉडल के तौर पर पेश की है। कंपनी ने इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है जो कि कंपनी की ऑफिशियल साइट से ऑनलाइन और ऑफलाइन डीलरशिप से की जा सकती है जो कि महज 25,000 रुपये की टोकन राशि पर उपलब्ध है। यह कंपनी का हाइब्रिड मॉडल है, जिसकी वजह से इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का नाम Hyryder दिया गया है। आइए टोयोटा की इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कंपनी Urban Cruiser Hyryder SUV को कंपनी के कर्नाटक में बिदादी प्लांट में बनाएगी। आपको बता दें कि Glanza और Urban Cruiser के बाद Toyota -Suzuki की पार्टनरशिप के तहत आने वाली यह तीसरी कार होगी। मार्केट में आने के बाद इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की टक्कर Tata Nexon, Hyundai Creta, hindra XUV 300 और Kia Sonet  से होगी।
 

Toyota Urban Cruiser Hyryder SUV की इंजन और पावर


इंजन और पावर की बात की जाए तो Urban Cruiser Hyryder SUV में 1490 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 5500 rpm पर 92.4PS की पावर जनरेट करता है और 3800 - 4800 rpm पर 122Nm का टार्क जनरेट करता है। कुल सिस्टम पावर 115.56PS तक है। इसमें लिथियम आयन 6 बैटरी दी गई है और बैटरी वॉल्टेज 177.6 V है। इसमें AC Synchronous मोटर दी गई है। हाइब्रिड सिस्टम की अधिकतम पावर 80.2 PS और हाइब्रिड सिस्टम का अधिकतम टॉर्क 141 Nm है। दूसर 1462 cc का इंजन दिया गया है जो कि 6000 rpm पर 101.9PS की पावर जनरेट करता है और 4400 rpm पर 135Nm का टॉर्क जनेरट करता है जो कि 5MT ट्रांसमिशन से लैस है। ऐसे में जब यह कॉम्पैक्ट एसयूवी हाइब्रिड मोड पर चलेगी तो आम कार के मुकाबले में 40 प्रतिशत कम पेट्रोल की खपत करेगी। कंपनी के मुताबिक उसकी यह हाइब्रिड टेक्नोलॉजी अब तक सिर्फ Camry जैसी कारों में थी, जिसे इस बार कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में दिया गया है।
 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Toyota Urban Cruiser Hyryder SUV में सेगमेंट के कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव पावरट्रेन, पैनोरमिक सनरूफ, हेड्स-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें एंटरटेनमेंट के लिए 9 इंच की स्मार्ट प्ले कास्ट और 55 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »