Toyota की भारत में तीसरा प्लांट लगाने की योजना, नई SUV लाने की भी तैयारी

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टोयोटा को सेल्स तेज रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 सितंबर 2023 17:39 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के पास कर्नाटक के बिदादी और बेंगलुरू के निकट दो प्लांट मौजूद हैं
  • भारत में टोयोटा की सेल्स अधिक नहीं है
  • इसके Fortuner जैसे मॉडल अपने सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखते हैं

हाल ही में टोयोटा ने पूरी तरह Ethanol पर चलने वाली पहली कार को देश में लॉन्च किया था

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota ने भारत में बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए तीसरा प्लांट लगाने की योजना बनाई है। कंपनी के पास कर्नाटक के बिदादी और बेंगलुरू के निकट दो प्लांट मौजूद हैं। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टोयोटा को सेल्स तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। 

Reuters की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने देश में एक नई SUV लॉन्च करने की भी तैयारी की है। कंपनी की देश में वार्षिक प्रोडक्शन कैपेसिटी लगभग चार लाख यूनिट्स की है। इसमें Maruti Suzuki के ब्रांड के तहत बिकने वाला मॉडल भी शामिल है। कंपनी को तीसरे प्लांट से अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी को 30 प्रतिशत तक बढ़ाने में आसानी होगी। प्रोडक्शन वॉल्यूम के लिहाज से दुनिया की इस सबसे बड़ी कार मेकर का इंटरनेशनल मार्केट में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में दबदबा है लेकिन भारत में कंपनी की सेल्स अधिक नहीं है। इसके Fortuner जैसे मॉडल अपने सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखते हैं लेकिन स्मॉल कार सेगमेंट में इसकी स्थिति कमजोर है। 

हालांकि, टोयोटा की Suzuki के साथ पार्टनरशिप से देश में इसे फायदा हो सकता है। इसमें जापान की ये दोनों ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने कुछ मॉडल्स को एक दूसरे के साथ कुछ बदलाव कर शेयर करती हैं। इसी कड़ी में टोयोटा की Urban Cruiser Hyryder और Glanza से देश में सेल्स बढ़ी है। इन दोनों मॉडल्स की टोयोटा की देश में कुल सेल्स में लगभग 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। 

कंपनी की आगामी SUV से भी सेल्स की रफ्तार बढ़ सकती है। हाल ही में टोयोटा ने भारत में पूरी तरह Ethanol पर चलने वाली दुनिया की पहली कार को लॉन्च किया था। फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाली यह कार कंपनी की लोकप्रिय MPV Innova HyCross पर बेस्ड है। यह खुद इलेक्ट्रिक पावर भी जेनरेट कर सकती है, जिससे इसे EV मोड पर भी चलाया जा सकता है। इलेक्ट्रिफाइड Innova HyCross फ्लेक्स-फ्यूल एक प्रोटोटाइप है और यह नए Bharat Stage 6 इमिशन नॉर्म का पालन करती है। इसमें लिथियम-आयन बैटरी पैक है। टोयोटा ने इसमें कोल्ड-स्टार्ट सिस्टम भी जोड़ा है जिससे यह माइनस 15 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी स्टार्ट हो सकती है। Innova HyCross हाइब्रिड MPV 181 bhp की पावर जेनरेट कर सकती है और इसकी माइलेज 23.24 kmpl की है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  2. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  2. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  4. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  5. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  6. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  8. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  9. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  10. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.