सूरज से चार्ज होगी Toyota की नई इलेक्ट्रिक SUV कार, डिज़ाइन भी है धांसू

Toyota का कहना है कि साल 2025 तक कंपनी 15 इलेक्ट्रिक कार पेश करने की योजना बना रही है, जिसमें 7 “bZ" सीरीज़ के मॉडल शामिल होंगे।

सूरज से चार्ज होगी Toyota की नई इलेक्ट्रिक SUV कार, डिज़ाइन भी है धांसू

Toyota bZ4X में बिल्ट-इन सोलर चार्जिंग सिस्टम लगा है

ख़ास बातें
  • Toyota bZ4X को Shanghai Auto Show 2021 में पेश किया गया है
  • टोयोटा की नई कॉन्सेप्ट कार में लगा है सोलर चार्जिंग सिस्टम
  • साल 2025 तक कंपनी की 15 इलेक्ट्रिक कार पेश करने की योजना
विज्ञापन
Shanghai Auto Show 2021: शंघाई में ऑटो शो चल रहा है, जहां कार निर्माता कंपनियां अपनी आधुनिक कार को दुनिया के आगे पेश कर रही हैं। इस बार मुख्य फोकस इलेक्ट्रिक गाड़ियों (Electric Vehicles) पर है और हमें एक के बाद एक आधुनिक इलेक्ट्रिक कार देखने को मिल रही हैं। लेटेस्ट कार जापानी कार निर्माता कंपनी Toyota Motor Corp की है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) को पेश किया है। कंपनी ने अपनी इस कार को ऑटो इंडस्ट्री का भविष्य बताया है। Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक कार की सबसे बड़ी खासियत इसका सोलर पावर से चार्ज होना है। इसमें इन-बिल्ट सोलर पावर सिस्टम आता है, जिसकी बदौलत यह सूरज की रोशनी से चार्ज होगी।

Toyota ने ट्वीट के जरिए Shanghai Auto Show 2021 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी bZ4X को घषित करने की जानकारी साझी की। Toyota की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी e-TNGA प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो खास इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ही तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से कंपनी एक ही प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग साइज़ की गाड़ियों को बना सकती है। bZ4X एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें लगा सोलर चार्जिंग सिस्टम है। इस सिस्टम की मदद से कार सूरज की किरणों से चार्ज हो सकती है।
 

कार का डिज़ाइन कंपनी की नॉन-इलेक्ट्रिक कार Rav-4 जैसा है। कार में आम स्टीयरिंग व्हील नहीं होगा, इसके बजाय टोयोटा ने एक डिस्टिंक्टिव योक का इस्तेमाल किया है, जो इसे आधुनिक लुक भी देता है। फिलहाल कंपनी ने फिलहाल केवल डिज़ाइन दिखाया है। इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है।
 
coa7cfbo
Toyota का कहना है कि साल 2025 तक कंपनी 15 इलेक्ट्रिक कार पेश करने की योजना बना रही है, जिसमें 7 “bZ" सीरीज़ के मॉडल शामिल होंगे। कंपनी का कहना है कि “bZ" का मतलब बियॉन्ड ज़ीरो (Beyond Zero) है, जिसमें ज़ीरो एमिशन गाड़ियां शामिल होंगी और जाहिर है कि bZ4X इस सीरीज़ की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर लॉन्च की जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »