भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी से लेकर एमेजॉन की प्राइम डे सेल, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें

देश में इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनियों की लिस्ट में बिलिनेयर Elon Musk की Starlink जल्द शामिल हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जुलाई 2025 19:27 IST
ख़ास बातें
  • Elon Musk की Starlink जल्द देश में इंटरनेट सर्विस लॉन्च कर सकती है
  • इस कंपनी को सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए फाइनल अप्रूवल मिला है
  • इससे पहले Reliance Jio और OneWeb को भी इस सर्विस के लिए हरी झंडी मिली थी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की K13 Turbo सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा

टेक्नोलॉजी के सेगमेंट में आपके लिए महत्वपूर्ण और दिलचस्प आज की कुछ प्रमुख खबरों का सार हम यहां पेश कर रहे हैं।पिछले महीने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचे Axiom-4 मिशन के चार क्रू मेंबर्स की 14 जुलाई को धरती पर वापसी की यात्रा शुरू होगी। इनमें भारतीय एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla भी शामिल हैं। इसके अलावा अन्य दिलचस्प खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए आप इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

1. भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को शुरू करेंगे धरती पर वापसी की यात्रा
Advertisement

  
पिछले महीने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचे Axiom-4 मिशन के चार क्रू मेंबर्स की 14 जुलाई को धरती पर वापसी की यात्रा शुरू होगी। इनमें भारतीय एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla भी शामिल हैं। ISS का विजिट करने वाले शुक्ला पहले भारतीय हैं। हालांकि, विंग कमांडर Rakesh Sharma के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले वह देश के दूसरे एस्ट्रोनॉट हैं। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

2.  Amazon Prime Day Sale आज रात से होगी शुरू, ये शॉपिंग टिप्स और ट्रिक्स आपके हजारों बचा सकते हैं!
Advertisement

  
Amazon Prime Day Sale 2025 का इंतजार अब खत्म होने को है। आज रात 12 बजे से यह एक्सक्लूसिव सेल लाइव हो जाएगी और 14 जुलाई तक चलेगी। हर साल की तरह इस बार भी Prime Members को मिलने वाले ऑफर्स काफी अट्रैक्टिव हैं, जिनमें स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, AC, TV, होम अप्लायंसेज और फैशन आइटम्स तक, हर कैटेगरी में भारी डिस्काउंट मिल सकता है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
Advertisement

3. Infinix ने 11 हजार से सस्ता Hot 60 5G+ किया लॉन्च, कम दाम में भी मिलेंगे ऐसे फीचर्स

  
Infinix ने भारतीय बाजार में अपना किफायती स्मार्टफोन Infinix Hot 60 5G+ लॉन्च कर दिया है। Hot 60 5G+ में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
Advertisement

4. Realme की Note 70T के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Advertisement

  
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का  Note 70T जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 मिल सकता है। पिछले वर्ष दिसंबर में Realme ने Note 60X को पेश किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T612 दिया गया है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के इस लिंक पर क्लिक करें। 

5.  भारत के इंटरनेट के मार्केट में जल्द होगी Musk की स्टारलिंक की एंट्री, Reliance Jio को मिलेगी टक्कर 

  
देश में इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनियों की लिस्ट में बिलिनेयर Elon Musk की Starlink जल्द शामिल हो सकती है। इस कंपनी को सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने के लिए अंतिम रेगुलेटरी अप्रूवल मिल गया है। इससे पहले Reliance Jio और Eutelsat की OneWeb को भी सर्विस के लॉन्च के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.