Top 10 Scooters Oct 2022: Honda Activa ने मारी बाजी, जानें अन्य कंपनियों का हाल

टॉप 10 स्कूटर्स इन इंडिया की लिस्ट में तीसरा नम्बर Suzuki Access का आता है।

Top 10 Scooters Oct 2022: Honda Activa ने मारी बाजी, जानें अन्य कंपनियों का हाल

Honda Activa की पिछले महीने 2 लाख 10 हजार 623 यूनिट्स सेल हुई हैं।

ख़ास बातें
  • दूसरे नम्बर पर TVS Jupiter है जिसने 77,042 यूनिट्स की सेल की है।
  • टॉप 10 स्कूटर्स इन इंडिया की लिस्ट में तीसरा नम्बर Suzuki Access का है।
  • Yamaha Fascino इस लिस्ट में 10वें नम्बर पर है।
विज्ञापन
टू-व्हीलर सेग्मेंट में भले ही मोटरसाइकिल की डिमांड भले ही ज्यादा हो लेकिन यहां पर स्कूटर्स की मांग भी कम नहीं है। ग्राहकों का एक बड़ा तबका है जो टू-व्हीलर में स्कूटर खरीदना पसंद करता है। ऐसे में आप भी जानना चाहते होंगे कि भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर कौन से हैं। ऐसा कौन सा स्कूटर है जो ग्राहक सबसे ज्यादा खरीदते हैं। एक ताजा रिपोर्ट में यहां Honda Activa ने बाजी मारी है। यह एक ऐसा टू-व्हीलर है जो पिछले लम्बे समय से ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है। आइए आपको बताते हैं वर्तमान में ऐसे कौन से 10 स्कूटर हैं जो सबसे ज्यादा खरीदे जाते हैं। 

Honda Activa ने एक बार फिर से स्कूटर्स के सेग्मेंट में बाजी मार ली है। अक्टूबर 2022 में होंडा एक्टिवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बना है। एक्टिवा की पिछले महीने 2 लाख 10 हजार 623 यूनिट्स सेल हुई हैं। पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने इस बार 7.08% की इयर ऑन इयर ग्रोथ दर्ज की है। यानि कि इस बार कंपनी ने 13,924 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं। इस टॉप 10 स्कूटर्स की बात करें तो इस लिस्ट में Honda Activa 46.14% का शेयर रखता है। दूसरे नम्बर पर TVS Jupiter  है जिसने 77,042 यूनिट्स की सेल की है। इस बार कंपनी ने 4,881 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं और 6.76% की इयर ऑन इयर ग्रोथ दर्ज की है। 
og26crfg

टॉप 10 स्कूटर्स इन इंडिया की लिस्ट में तीसरा नम्बर Suzuki Access का आता है। इस टूव्हीलर की 49,192 यूनिट्स सेल हुई हैं और इसने 5.90% की इयर ऑन इयर ग्रोथ दर्ज की है। टॉप 10 की लिस्ट में इसके कुल मार्केट शेयर की बात करें तो यह 10.78% है। चौथे स्थान पर TVS Ntorq है। इस बार कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 31,049 यूनिट्स की सेल की है। खास बात है कि TVS का यह दूसरा टूव्हीलर है जो इस लिस्ट में टॉप 5 में शामिल है। पांचवें नम्बर पर Honda का दूसरा टूव्हीलर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाया है। यहां पर Honda Dio काबिज है। हालांकि इसकी इयर ऑन इयर ग्रोथ में इस बार 5.88% की गिरावट आई है। इसकी 24,134 यूनिट्स की सेल हुई है। 

टॉप 10 स्कूटर्स की लिस्ट में अगला नम्बर, यानि कि छठवां स्थान Hero Pleasure ने पाया है। इसकी इयर ऑन इयर ग्रोथ में 31.26% की गिरावट आई है। कंपनी ने 14,927 यूनिट्स की सेल की है। Hero Destini इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है। इसकी कंपनी ने 14,759 यूनिट्स की सेल की है। Suzuki Burgman इस लिस्ट में 8वें स्थान पर आई है। इसकी 12,557 यूनिट्स सेल हुई हैं और 74.43%  की इयर ऑन इयर ग्रोथ इसने हासिल की है। 9वें स्थान पर Yamaha Ray ZR है जिसकी 11,683 यूनिट्स की सेल हुई है। Yamaha Fascino इस लिस्ट में 10वें नम्बर पर है जिसकी इस अवधि के दौरान 10,501 यूनिट्स की सेल हुई है। हालांकि दोनों ही टूव्हीलर्स की इयर ऑन इयर ग्रोथ में गिरावट आई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »