• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • जुलाई 2022 में बिकने वाले टॉप 10 स्कूटर, Activa ने मारी बाजी और Ntorq और Dio रहे पीछे

जुलाई 2022 में बिकने वाले टॉप 10 स्कूटर, Activa ने मारी बाजी और Ntorq और Dio रहे पीछे

आज हम आपको यहां पर जुलाई 2022 में बेचे गए टॉप 10 स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं। जुलाई 2022 में कुल टॉप 10 स्कूटर की बिक्री 4,29,433 यूनिट्स की रही।

जुलाई 2022 में बिकने वाले टॉप 10 स्कूटर, Activa ने मारी बाजी और Ntorq और Dio रहे पीछे

Photo Credit: Honda

ख़ास बातें
  • यहां पर जुलाई 2022 में बेचे गए टॉप 10 स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं।
  • जुलाई 2022 में कुल टॉप 10 स्कूटर की बिक्री 4,29,433 यूनिट्स की रही है।
  • Honda Activa की बिक्री जुलाई 2022 में 2,31,807 यूनिट्स हुई है।
विज्ञापन
आज हम आपको यहां पर जुलाई 2022 में बेचे गए टॉप 10 स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं। जुलाई 2022 में कुल टॉप 10 स्कूटर की बिक्री 4,29,433 यूनिट्स की रही, जो जुलाई 2021 में बेची गई 3,36,728 यूनिट्स के मुकाबले में 27.53 प्रतिशत ज्यादा थी। इस दौरान 92,705 यूनिट्स की ग्रोथ हुई थी। Honda Activa स्कूटर जुलाई 2022 में एक बार फिर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स में टॉप पर रहा है। यह 49.79 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बाकि मॉडल्स से आगे रहा।

Honda Activa की बिक्री जुलाई 2022 में 2,31,807 यूनिट्स हुई जो कि जुलाई 2021 में बेचे गए 1,62,956 स्कूटर्स के मुकाबले में 31.21 प्रतिशत ज्यादा था। यह 50,851 यूनिट्स की ग्रोथ थी, जिसमें Activa की 49.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इस लिस्ट में अन्य स्कूटर्स ने 2,15,626 यूनिट्स की कंबाइंड बिक्री की जो कि Honda Activa की बिक्री से सिर्फ 1,819 यूनिट्स ज्यादा थी। इस लिस्ट में कोई भी अन्य मॉडल 65,000 यूनिट के डाटा को पार ही कर पाया था।
 

टॉप 10 स्कूटर्स में 9 पेट्रोल और 1 इलेक्ट्रिक


दूसरे नंबर पर टीवीएस जूपिटर स्कूटर था, जिसकी बीते महीने में 62,094 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जो जुलाई 2021 में बेची गई 38,209 यूनिट्स के मुकाबले में 62.51 प्रतिशत ज्यादा थी। वॉल्यूम ग्रोथ 23,885 इकाई थी, जिसमें जूपिटर की इस लिस्ट में 14.46 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

नंबर 3 पर Suzuki Access ने जुलाई 2022 में 11.80 प्रतिशत से 41,440 यूनिट्स की ग्रोथ दर्ज की, जो जुलाई 2021 में बेची गई 46,985 यूनिट्स से कम है। Suzuki Access 125 की कीमत 78,300 रुपये और 86,200 रुपये के बीच है।

Honda Dio की बिक्री सालाना आधार पर 75.83 प्रतिशत बढ़कर 36,229 यूनिट्स हो गई, जो जुलाई 2021 में बेची गई 20,604 यूनिट्स से ज्यादा थी। यह 8.44 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 15,625 यूनिट्स की मात्रा में ग्रोथ थी। 

TVS Ntorq की बिक्री सालाना आधार समान रही, जुलाई 2022 में मामूली 1.60 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 24,367 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो जुलाई 2021 में बेची गई 23,983 यूनिट्स से ज्यादा थी। Hero Pleasure ने साल दर साल 26.65 प्रतिशत से 12,993 यूनिट्स की ग्रोथ देखी है।  यह जुलाई 2022, जुलाई 2021 में बेची गई 17,713 यूनिट्स से कम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honda Activa, Top 10 Scooters, 10 Most Selling Scooters
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »