Tesla लाखों कारें रिकॉल करेगी, सेफ्टी से जुड़े मुद्दे हैं कारण

NHTSA ने कहा कि मॉडल 3 की कारों में रियर व्यू कैमरा की केबल हार्नेस को ट्रंक लिड के खोलने और बंद करने से नुकसान होने का अनुमान है जिससे कैमरा की इमेज को देखने में परेशानी होती है

Tesla लाखों कारें रिकॉल करेगी, सेफ्टी से जुड़े मुद्दे हैं कारण

इन कारों में रियर व्यू कैमरा और कार के ट्रंक में खामियां हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है

ख़ास बातें
  • इनमें इस वर्ष बेची गई कारें भी शामिल हैं
  • टेस्ला का कहना है कि उसे इस वजह से हुई किसी दुर्घटना की जानकारी नहीं है
  • इस वर्ष तीन डिजिट में ग्रोथ हासिल करने वाला टेस्ला एकमात्र ब्रांड है
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla अपने मॉडल 3 और मॉडल S की 4,75,000 कारें रिकॉल कर रही है। इन कारों में रियर व्यू कैमरा और कार के ट्रंक में खामियां हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इन कारों की मैन्युफैक्चरिंग पिछले सात वर्षों में हुई है और इनमें इस वर्ष बेची गई कारें भी शामिल हैं। इस रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयर में शुरुआती कारोबार के दौरान 3 प्रतिशत तक गिरावट आई थी। हालांकि, बाद में इसमें कुछ रिकवरी हुई।

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी रोड सेफ्टी रेगुलेटर नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) की कैमरा में एक और समस्या को लेकर टेस्ला के साथ बातचीत हो रही है। इसके साथ ही कंपनी के ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम की भी जांच की जा रही है। NHTSA ने बताया कि मॉडल 3 की 3,56,309 और मॉडल S की 1,19,009 कारों को रिकॉल किया जा रहा है। इस बारे में टिप्पणी के लिए टेस्ला से संपर्क नहीं हो सका।

NHTSA ने कहा कि मॉडल 3 की कारों में रियर व्यू कैमरा की केबल हार्नेस को ट्रंक लिड के खोलने और बंद करने से नुकसान होने का अनुमान है जिससे कैमरा की इमेज को देखने में परेशानी होती है। हालांकि, टेस्ला का कहना है कि उसे इस वजह से हुई किसी दुर्घटना की जानकारी नहीं है। दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली ऑटोमोबाइल कंपनी टेस्ला के रिकॉर्ड तिमाही डिलीवरी करने की उम्मीद है। 

Tesla की ब्रांड वैल्यू इस वर्ष 184 प्रतिशत बढ़ी है। यह ग्रोथ सभी ग्लोबल ब्रांड्स से अधिक है। पिछले एक दशक में टेस्ला का बिजनेस काफी मजबूत हुआ है और इसने एक प्रभावशाली ग्लोबल ब्रांड के तौर पर अपनी जगह बनाई है। इस वर्ष तीन डिजिट में ग्रोथ हासिल करने वाला टेस्ला एकमात्र ब्रांड है। दूसरे स्थान पर Sephora है, जिसकी ग्रोथ केवल 37 प्रतिशत की है। टेस्ला की कारों की बिक्री अमेरिका और चीन जैसे कुछ देशों में अन्य ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियों की कारों को टक्कर  दे रही हैं। टेस्ला ने भारतीय मार्केट में भी बिजनेस शुरू करने की योजना बनाई है। इसने केंद्र सरकार से इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी करने की मांग की है। हालांकि, प्रमुख भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियां इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी करने के विरोध में हैं। इन कंपनियों का कहना है कि इसमें देश में कारों के प्रोडक्शन पर असर पड़ेगा।


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tesla, Sales, Elon Musk, Safety, Regulator, Manufacturing, Share
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »