30 किलो बारूद से उड़ा दी करोड़ों की Tesla Model S इलेक्ट्रिक कार, जानें क्यों?

क्योंकि Tesla Model S कार की वारंटी खत्म हो गई थी, इसलिए इस बैटरी पैक के लिए उन्हें करीब €20,000 (लगभग 17 लाख रुपये) कीमत चुकानी थी।

30 किलो बारूद से उड़ा दी करोड़ों की Tesla Model S इलेक्ट्रिक कार, जानें क्यों?

Tesla Model S सिंगल चार्ज में देती है 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

ख़ास बातें
  • Tesla Model S की महंगी मेंटेनेंस से नाखुश था फिनलैंड का यह व्यक्ति
  • इलेक्ट्रिक कार के बैटरी पैक के लिए देने पड़ रहे थे लगभग 17 लाख रुपये
  • दुनिया को दिखाना चाहता था कि इलेक्ट्रिक कारों का रखरखाव पड़ता है महंगा
विज्ञापन
Tesla की कारों से दुनिया के सभी यूज़र खुश हैं, यदि आप भी ऐसा ही मानते हैं, तो आप गलत हैं। खबर की हेडलाइन पढ़ कर आप यह तो जान ही गए होंगे कि एक टेस्ला कार के मालिक ने अपनी करोड़ों रुपयेल की Tesla Model S इलेक्ट्रिक कार (Electric car) को डाइनामाइट (बारूद) से उड़ा दिया। लेकिन, उसने ऐसा क्यों किया? यह टेस्ला यूज़र फिनलैंड में रहता है, जिसने ऐसा कारनामा शौकिया तौर पर नहीं किया है, बल्कि एक मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि यह व्यक्ति Tesla की कस्टमर सर्विस से नाखुश था। आइए मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

The Week मैगज़ीन के अनुसार, फिनलैंड में रहने वाले Tuomas Katainen नाम का यह व्यक्ति पिछले आठ साल से टेस्ला की इलेक्ट्रिक सेडान कार Model S का मालिक था। लेकिन पिछले कुछ समय से उसकी इलेक्ट्रिक कार में कुछ समस्या आ रही थी। उसने इसकी शिकायत टेस्ला से की और एक महीने के इंतजार के बाद, उसे एलन मस्क (Elon Musk) की इस इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric vehicle) कंपनी के सर्विस इंजीनियर का फोन आया, और उन्होंने कार के पूरे बैटरी पैक को बदलने की जरूरत बताई।

रिपोर्ट कहती है कि क्योंकि कार की वारंटी खत्म हो गई थी, इसलिए इस बैटरी पैक के लिए उन्हें करीब €20,000 (लगभग 17 लाख रुपये) कीमत चुकानी थी। जबकि उन्हें एक थर्ड-पार्टी सर्विस सस्ती पड़ रही थी, लेकिन टेस्ला का लॉक इकोसिस्टम ऐसा करने की अनुमति नहीं देता है।

बस फिर क्या था, Katainen दुनिया को बताना चाहता था कि इलेक्ट्रिक वाहनों की मेंटेनेंस में काफी खर्चा होता है। इसके लिए उसने 30 किलो डायनामाइट का उपयोग करके कार को उड़ाने का फैसला किया। निराशा व क्रोध इतना था कि विस्फोट से पहले, टेस्ला मलिक ने कार के अंदर टेस्ला के सीईओ Elon Musk का एक पुतला भी रख दिया।

विस्फोट के इस पूरे कारनामें का बाकायदा एक वीडियो भी बनाया गया है और Tuomas Katainen ने इसे YouTube में शेयर भी किया है। ब्लास्ट के बाद कार पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। कार मालिक का कहना है कि उसे खुशी हुई कि वह पहला व्यक्ति है, जिसने टेस्ला कार को इस तरह जला दिया। वह इस कारनामें को इतिहास बता रहा है।

बता दें, Tesla Model S दो वेरिएंट में आती है। इसके बेस मॉडल की फुल चार्ज रेंज 375 मील (लगभग 603 किलोमीटर) है। इस ट्रिम की टॉप स्पीड 250 kmph है। कंपनी का दावा है कि यह ट्रिम 0-96 kmph की स्पीड 3.1 सेकंड में पकड़ सकता है। वहीं, बात प्रीमियम मॉडल की करें, तो यह कार फुल चार्ज में 560 km की रेंज देती है। टॉप स्पीड 322 kmph है और यह मॉडल 0-96 kmph की स्पीड 1.99 सेकंड में पकड़ सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tesla Model S, tesla model S Blast, tesla model S Dynamite
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  2. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  3. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  4. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  5. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  6. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  7. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  8. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  9. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  10. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »