Tesla इलेक्ट्रिक कार की बैटरी डेड, कंपनी ने ठीक करने के लिए मांगे 20 लाख रुपये!

Mario Zelaya ने वीडियो कमेंट्स में एक अपडेट के जरिए बताया कि विभिन्न कम्युनिटी गाइडलाइन्स की वजह से उन्हें अस्थाई रूप से और वीडियो पोस्ट करने से रोक दिया गया है।

Tesla इलेक्ट्रिक कार की बैटरी डेड, कंपनी ने ठीक करने के लिए मांगे 20 लाख रुपये!

Tesla Model S मालिक ने इस कार को 2013 में 1,40,000 डॉलर में खरीदा था

ख़ास बातें
  • एक Model S की बैटरी डेड होने से कार स्थाई रूप से लॉक हो गई
  • मालिक ने कहा कि बैटरी वारंटी में होने के बाद भी कंपनी उनसे पैसे ले रही है
  • कार खरीदने के लिए ग्राहक उपलब्ध है, सभी जरूरी दस्तावेज कार के अंदर हैं
विज्ञापन
Tesla Model S इलेक्ट्रिक कार यूजर ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि उसकी कार की बैटरी डेड होने के बाद वह कार को एक्सेस नहीं कर पाया। टेस्ला मालिक का कहना है कि बैटरी पैक वारंटी में था, लेकिन उसके बाद भी टेस्ला ने बैटरी फिक्स करने के लिए 26 हजार डॉलर (लगभग 21 लाख रुपये) का खर्चा बताया। कार के मालिक ने अपनी भड़ास एक TikTok वीडियो के जरिए निकाली, जहां उसने कार को 'कचरे का टुकड़ा' बताया। 

मारियो ज़ेलया (Mario Zelaya) नाम के एक व्यक्ति ने पिछले हफ्ते अपनी Tesla इलेक्ट्रिक कार में आई एक बड़ी खराबी को दुनिया के सामने रखने के लिए TikTok पर एक वीडियो पोस्ट किया। ज़ेलया ने कहा कि उनके Model S की बैटरी पूरी तरह से डेड हो गई, जिससे कार स्थाई रूप से लॉक हो गई है। इसके चलते वह यदि चाहे भी तो कार के अंदर नहीं जा सकते। उन्होंने बताया कि कार की बैटरी वारंटी कवरेज के अंतर्गत थी, लेकिन उसके बावजूद कंपनी बैटरी पैक बदलने के लिए करीब 26 हजार डॉलर का खर्चा बता रही है।

टेस्ला मालिक ने वीडियो में लिखा है कि इस कार को खरीदने के लिए उनके पास दो ग्राहक हैं, जो उन्हें कार के 20 हजार डॉलर (करीब 16 लाख रुपये) देने की बात कर रहे हैं, लेकिन लॉक होने की वजह से वह कार अंदर मौजूद दस्तावेजों को हासिल नहीं कर सकते। उन्होंने आगे बताया कि कार चार्ज भी नहीं हो रही थी।

ज़ेलिया ने कहा "यही कारण है कि आपको टेस्ला को कभी नहीं खरीदना चाहिए।" उन्होंने गुस्से में कार को "कचरे का टुकड़ा" भी कह दिया। ज़ेलिया का कहना है कि उन्होंने यह कार 2013 में 140,000 डॉलर खरीदी थी। खबर लिखते समय तक, इस वीडियो को 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था।

उन्होंने वीडियो कमेंट्स में एक अपडेट के जरिए बताया कि विभिन्न कम्युनिटी गाइडलाइन्स की वजह से उन्हें अस्थाई रूप से और वीडियो पोस्ट करने से रोक दिया गया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »