Tesla इलेक्ट्रिक कारों में जुड़ेगा नया फीचर, खेल सकेंगे कई जबरदस्त गेम्स

वर्तमान में Tesla के इन-कार गेमिंग प्लेटफॉर्म पर Beach Buggy Racing 2, Cyberpunk 2077, Fallout Shelter, Sonic the Hedgehog सहित कई अन्य गेम्स खेल सकते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 जुलाई 2022 18:20 IST
ख़ास बातें
  • Valve की वीडियो गेम सर्विस व स्टोर Steam को अपने EVs में जोड़ेगी Tesla
  • पहले से ही कई गेम्स से लैस आता है Tesla के EVs का इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • अगस्त में नए Steam इंटिग्रेशन का होगा डेमो

Tesla के इलेक्ट्रिक वाहनों में कई हाई ग्राफिक्स डिमांडिंग गेम्स खेले जा सकते हैं

Tesla अपने एडवांस कॉकपिट फीचर्स के लिए जानी जाती है, जिसमें बेहद आधुनिक ऑटोनोमस ड्राइविंग वाला ऑटोपायलट मोड और विशाल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले शामिल है, जो आपको गेम्स खेलने का अनुभव भी प्रदान करता है। जी हां, आप Tesla इलेक्ट्रिक कारों के सेंटर डिस्प्ले में कई प्री-लोडेड गेम्स खेलने का आनंद ले सकते हैं और कंपनी समय-समय पर अपडेट के जरिए कथित तौर पर इस अनुभव को और मजेदार बनाती रहती है। अब, Tesla के CEO द्वारा पुष्टि की गई है कि कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों में 'Steam' को जोड़ने जा रही है।

Elon Musk ने एक Tesla मालिक के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए पुष्टि की है कि कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के इन-कार गेमिंग प्लेटफॉर्म को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए अमेरिकी वीडियो गेम कंपनी Valve के वीडियो गेम डिजिटल डिस्ट्रिब्यूशन सर्विस व स्टोर 'Steam' को जोड़ने जा रही है। इससे पता चलता है कि टेस्ला अपने इन-कार एंटरटेनमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने में भारी निवेश कर रही है।
Advertisement
 

दरअसल एक टेस्ला मालिक Brandon ने अपने ट्विटर हैंडल (@teslaisntaflex) पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे अपनी Tesla कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम पर Playstation कंट्रोलर को पेयर कर कई गेम्स खेलते दिखाई दे रहे हैं। इस ट्वीट को टेस्ला ओनर क्लब Tesla Owners Silicon Valley (@teslaownersSV) ने रीट्वीट किया, जिसका रिप्लाई करते हुए एलन मस्क ने कहा कंपनी Steam इंटिग्रेशन की ओर अच्छी प्रगति कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस फीचर का डेमो अगले महीने दिखाया जाएगा।

हमें उम्मीद है कि इस डेमो में कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के अंदर गेमिंग क्षमता दिखाने के लिए कुछ भारी वीडियो गेम्स चलाकर दिखाएगी। बताते चलें कि ये गेम्स केवल वाहन को चार्ज करते समय ही खेले जा सकता हैं। जिसका मतलब है कि इन्हें गाड़ी चलाते समय नहीं खेला जा सकेगा।
Advertisement

Finder के अनुसार, वर्तमान में Tesla के इन-कार गेमिंग प्लेटफॉर्म पर Beach Buggy Racing 2, Cyberpunk 2077, Fallout Shelter, Sonic the Hedgehog, The Witcher 3, The Battle of Polytopia, Fallout Shelter, Cat Quest, Cuphead, Sudoku, समेत कई अन्य गेम्स खेले जा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tesla, Tesla Gaming, Tesla Gaming Feature, Tesla games, Elon Musk
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.