इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाली AI फोटो, एलन मस्क ने माना

Tesla और SpaceX के सीईओ एलन मस्क ने एक एक्स यूजर के इस दावे पर प्रतिक्रिया दी।

इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाली AI फोटो, एलन मस्क ने माना

Photo Credit: Pexels/X

Grok लोगो की AI जनरेटेड फोटो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखी गई।

ख़ास बातें
  • Grok के लोगो की एआई जनरेटेड स्पेस इमेज इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखी गई है।
  • एक डिजाइनर और एआई एक्सप्लोरर डोगन उरल ने यह इमेज तैयार की है।
  • फोटो में ब्लैक होल के चारों ओर लाल, नीली एनर्जी के साथ एक ब्रह्मांड है।
विज्ञापन
Tesla और SpaceX के सीईओ एलन मस्क ने एक एक्स यूजर के इस दावे पर प्रतिक्रिया दी कि Grok के लोगो की एआई जनरेटेड स्पेस इमेज इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली एआई फोटो हो सकती है। एक डिजाइनर और एआई एक्सप्लोरर डोगन उरल ने यह इमेज तैयार की है, जिसमें एक ब्लैक होल के चारों ओर लाल और नीली एनर्जी के साथ एक ब्रह्मांड दिख गया है। मस्क ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रोफाइल फोटो के तौर पर इसका उपयोग किया, जिसके बाद यह इमेज चर्चा में आई। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 
उरल ने पूछा कि इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली एआई इमेज है। क्या यह कहना सही होगा? उन्होंने आगे कहा कि एलन मस्क और अन्य कई लोग इसका एक महीने से अपनी प्रोफाइल फोटो के तौर पर उपयोग कर रहे हैं। इसके कुल इंप्रेशन का मैं अनुमान भी नहीं लगा सकता! कोई अनुमान?"

एलन मस्क अक्सर अपने एक्स प्रोफाइल को बार-बार बदलते रहते हैं और कुछ नया करते रहते हैं, जिससे अक्सर यूजर्स के बीच चर्चा रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक्स अकाउंट का नाम बदलकर कुछ समय के लिए Harry Bōlz रख लिया, जो hairy balls का एक स्लैंग शब्द है। यह दूसरी बार है जब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने X पर अपना प्रोफाइल नाम बदला। अप्रैल 2023 में मस्क ने कुछ समय के लिए अपना यूजरनेम बदलकर Harry Bōlz कर लिया था।

बीते साल दिसंबर में मस्क ने अपना डिस्प्ले नाम बदलकर Kekius Maximus किया और अपनी प्रोफाइल फोटो में ग्लेडिएटर की ड्रैस पहने पेपे द फ्रॉग की फोटो लगा दी। इस बदलाव के चलते इसके महत्व के बारे में अटकलें लगाई जाने लगीं, जिसमें मीम कल्चर को लेकर नए वेंचर के संकेत तक शामिल थे। फरवरी 2021 में मस्क ने अपनी प्रोफाइल फोटो में बिटकॉइन सिंबल लगाया था जो कि क्रिप्टोकरेंसी के लिए उनके सपोर्ट के साथ मेल खाता था। इस कदम को बिटकॉइन के सपोर्ट के तौर पर देखा गया और इसका इसके मार्केट वैल्यू पर असर पड़ा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, AI image, Tesla, SpaceX, Dogan Ural
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »