Tesla की इलेक्ट्रिक कार क्रैश टेस्टिंग के दौरान आग की चपेट में!

रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को, Axa स्विटजरलैंड ने एक बयान में कहा कि उसे खेद है कि क्रैश टेस्ट ने "गलत धारणा" दी और "भ्रम" पैदा किया।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 सितंबर 2022 12:32 IST
ख़ास बातें
  • Axa का कहना है कि आग Tesla इलेक्ट्रिक सेडान के बैटरी पैक में नहीं लगी थी
  • वास्तव में Axa ने डेमो से पहले वाहन की बैटरी को हटा दिया था
  • हमें खेद है क्रैश टेस्ट ने "गलत धारणा" दी और "भ्रम" पैदा किया: Axa

डेटा से पता चलता है कि इलेक्ट्रिक वाहन दहन-इंजन वाले ऑटोमोबाइल की तुलना में अधिक दर से आग नहीं पकड़ते हैं

Photo Credit: NPR.ORG

क्रैश टेस्ट के दौरान एक Tesla इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई, लेकिन आग लगने की इस घटना के बाद लोग टेस्ला से नाराज नहीं है, बल्कि एक बड़ी ग्लोबल इंश्योरेंस कंपनी से खफा हैं। इसका कारण यह है कि इस कंपनी ने स्वीकारा है कि टेस्ला की इलेक्ट्रिक सेडान में आग लगने की इस घटना को पहले से प्लान किया गया था। यहां हम Axa कंपनी की बात कर रहे हैं, जो यह दिखाने की कोशिश कर रही थी कि इलेक्ट्रिक कार दुर्घटना में कितनी खतरनाक हो सकती है।

NPR.org के अनुसार, Axa का कहना है कि आग Tesla इलेक्ट्रिक सेडान के बैटरी पैक में नहीं लगी थी, बल्कि वास्तव में कंपनी ने अगस्त के अंत में डेमो से पहले वाहन की बैटरी को हटा दिया था। स्विस ऑटो ट्रेड एसोसिएशन द्वारा पोस्ट किए गए क्रैश टेस्ट का एक वीडियो एक पीले रंग की टेस्ला को पलटते हुए दिखाता है। इसके कुछ सेकंड बाद ही, कार के इंजन से आग निकलना शुरू हो जाती है और देखते ही देखते कार का अगला हिस्सा आग की लपटों में घिर जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को, Axa स्विटजरलैंड ने एक बयान में कहा कि उसे खेद है कि क्रैश टेस्ट ने "गलत धारणा" दी और "भ्रम" पैदा किया।

कंपनी ने कहा कि उसे बैटरी से चलने वाली कार के डेमो के दौरान आग की लपटों में जाने के दौरान दर्शकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने होंगे। फर्म ने कहा कि कार की बैटरी हटा दी गई और आग को "नियंत्रित परिस्थितियों में" बुझा दिया गया।
Advertisement

कंपनी ने जर्मन वेबसाइट 24auto.de को दिए एक बयान में स्वीकार किया कि उसने आग जलाने के लिए आतिशबाज़ी बनाने की विधि का इस्तेमाल किया। सड़क सुरक्षा के मुद्दों को उठाने के लिए क्रैश टेस्ट करने वाली एक्सा ने कहा कि उसके अपने डेटा से पता चलता है कि इलेक्ट्रिक वाहन दहन-इंजन वाले ऑटोमोबाइल की तुलना में अधिक दर से आग नहीं पकड़ते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  2. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  8. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  9. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  10. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.