टकराने के बाद टेस्‍ला कार में लगी आग, ड्राइवर की मौत

फायरफाइटर्स ने बताया कि टेस्ला की बैटरी तकनीक ने आग बुझाने के उनके प्रयासों को जटिल बना दिया। वह काफी हीट पैदा कर रही थीं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 नवंबर 2021 11:27 IST
ख़ास बातें
  • कार सड़क किनारे एक बोल्‍डर और दो पेड़ों से जा टकराई
  • घटना के बारे में एक अन्‍य ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी
  • अमेरिका के सिनसिनाटी के पास हुई भीषण दुर्घटना

Photo Credit: अमेरिका के सिनसिनाटी के पास हुई भीषण दुर्घटना में टेस्‍ला कार चला रही महिला की मौत हो गई।

अमेरिका के सिनसिनाटी के पास हुई भीषण दुर्घटना में टेस्‍ला कार चला रही महिला की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, महिला की कार सड़क किनारे एक बोल्‍डर और दो पेड़ों से जा टकराई। घटना के बारे में एक अन्‍य ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी और कहा कि उसने एक विस्‍फोट सुना फ‍िर देखा कि आग तेजी से भड़क गई, जिस वजह से वह जलती हुई कार के पास नहीं जा सका। 

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पियर्स टाउनशिप फायर डिपार्टमेंट के कैप्टन माइक मास्टर्सन ने कहा कि आग को बुझा लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है कि आग किन वजहों से लगी। उन्‍होंने कहा कि टेस्ला की बैटरी तकनीक ने आग बुझाने के उनके प्रयासों को जटिल बना दिया। वह काफी हीट पैदा कर रही थीं।यूएस नैशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने भी टेस्ला गाडि़यों में आग की एक सीरीज की जांच की है। बोर्ड ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि हाई-वोल्टेज लिथियम-आयन बैटरी दुर्घटना के बाद सेफ्टी से जुड़े खतरे पैदा करती हैं।

दुर्घटना के बाद आग का खतरा बढ़ाने वाले गैसोलीन का इस्‍तेमाल टेस्ला गाडि़यों में नहीं किया जाता है। टेस्ला के रिप्रजेंटेटिव्स ने कहा है कि तेज रफ्तार से टकराने से किसी भी तरह की कार में आग लग सकती है। अधि‍कारियों ने इस हादसे में मारी गईं ड्राइवर के नाम का खुलासा नहीं किया है।  

ऐसा पहली बार नहीं है, जब टेस्‍ला की कार इस तरह के हादसे का श‍िकार हुई है। इसी साल अप्रैल महीने में अमेरिका में टेस्‍ला की एक ड्राइवर लैस कार के साथ हादसा हुआ था। पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई थी और जलने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई थी। कार में ड्राइवर सीट पर कोई भी सवार नहीं था। एक यात्री ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा था, जबकि दूसरा पीछे की तरफ सवार था। यह हादसा तब हुआ था, जब कार मोड़ पर थी और एकाएक पेड़ से टकरा गई। इससे पहले की कार सवार सुरक्षि‍त बाहर निकल पाते, कार में आग लग गई और दोनों की झुलसने की वजह से मौत हो गई।    
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , America, cincinati, Tesla, tesla car, accident, Fire, lithiu ion battery

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.