प्रिंटेड टिकट्स की जगह मोबाइल फोन का इस्तेमाल बढ़ाएगी सरकार

रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर नितिन गडकरी ने कहा कि पैसेंजर्स को टिकट्स जारी करने के बजाय इसके लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 सितंबर 2022 13:59 IST
ख़ास बातें
  • सरकार नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से इम्पोर्ट को घटाना चाहती है
  • इलेक्ट्रिक बसों के लिए एक बड़ा टेंडर दिया गया है
  • देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैटरी का प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना है

सरकार नई टेक्नोलॉजी और इनोवेशंस को बढ़ावा दे रही है

प्रिंटेड टिकट्स की जगह मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की तैयारी

केंद्र सरकार नई टेक्नोलॉजी और इनोवेशंस को बढ़ावा देने की योजना बना रही है। रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर नितिन गडकरी ने कहा कि पैसेंजर्स को टिकट्स जारी करने के बजाय इसके लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि टिकट्स का इस्तेमाल बंद कर इसके बजाय मोबाइल्स का इस्तेमाल होना चाहिए।

गडकरी ने StratNewsGlobal के पहले वार्षिक इवेंट में कहा, "हमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की नई टेक्नोलॉजी को स्वीकार करने की जरूरत है। हमें टिकट्स का इस्तेमाल बंद कर टिकट्स के लिए मोबाइल फोन को इस्तेमाल करना चाहिए।" उन्होंने देश में लिथियम बैटरी के प्रोडक्शन को बढ़ाने की जरूरत भी बताई। उनका कहना था कि मैन्युफैक्चरर्स के प्रोडक्शन को बढ़ाने पर इन बैटरीज की कॉस्ट में कमी हो सकती है। लग्जरी बसों पर उन्होंने कहा कि दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों को जोड़ने वाली बसें इलेक्ट्रिक और डबल-डेकर हो सकती हैं। सरकार ने 5,580 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए 5,500 करोड़ रुपये से अधिक का टेंडर दिया है। इसमें 130 डबल-डेकर बसें शामिल हैं।

उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भारत को 5 लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी बनाने की महत्वाकांक्षा है। इसके साथ ही वे आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ना चाहते हैं। गडकरी ने कहा, "यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इम्पोर्ट को कैसे घटाते और एक्सपोर्ट को बढ़ाते हैं।" इसके लिए हमें नई पॉलिसीज बनानी होंगी। 
Advertisement

हाल ही में एक बड़े कारोबारी सायरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद गडकरी ने कहा था कि रोड सेफ्टी को बढ़ाने के लिए लोगों की मानसिकता में बदलाव की जरूरत है। उनका कहना था, "लोग सोचते हैं कि पिछली सीट पर बैठने वालों को सीटबेल्ट की जरूरत नहीं है। यह एक समस्या है। फ्रंट और बैक दोनों सीट्स पर बैठने वालों को सीट बेल्ट लगाने की जरूरत है। मैंने चार मुख्यमंत्रियों की कारों में यात्रा की है। मैं फ्रंट सीट पर था और मुझे पता चला कि एक क्लिप है जिससे बेल्ट नहीं लगाने पर अलार्म नहीं बजता। मैंने इस तरह के क्लिप्स पर बैन लगा दिया है।" इस बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री बॉलीवुड एक्टर्स, क्रिकेटर्स और मीडिया की मदद ले रही है। गडकरी ने बताया था कि मिनिस्ट्री सभी कारों के लिए छह एयरबैग्स अनिवार्य बनाने पर काम कर रही है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.