TCS का प्रॉफिट 16 प्रतिशत बढ़कर 11436 करोड़ रुपये, कंपनी देगी 24 रुपये का डिविडेंड

कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 16 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी के साथ 59,162 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2023 20:50 IST
ख़ास बातें
  • TCS ने चौथी तिमाही के लिए सबसे अधिक संख्या में बड़ी डील्स हासिल की हैं
  • कंपनी की वर्कफोर्स में विमेन एंप्लॉयीज की संख्या 35.7 प्रतिशत हो गई है
  • चौथी तिमाही में कंपनी की ऑर्डर बुक बढ़कर 34.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई

रीजन के लिहाज से कंपनी को नॉर्थ अमेरिका से सबसे अधिक ग्रोथ मिली है

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में लगभग 10 अरब डॉलर के ऑर्डर्स मिले हैं। इसके साथ ही कंपनी की ऑर्डर बुक 34.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। TCS ने चौथी तिमाही के लिए सबसे अधिक संख्या में बड़ी डील्स हासिल की हैं। जनवरी-मार्च के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 12 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 11,436 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पिछले वर्ष की समान तिमाही में 9,959 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने 24 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है। 

कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 16 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी के साथ 59,162 करोड़ रुपये रह। यह पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में 50,591 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही में कंपनी की ग्रोथ में उसके रिटेल और कंज्यूमर पैकेज्ड गुड्स (CPG) सॉल्यूशंस की बड़ी हिस्सेदारी थी। इसके CPG वर्टिकल की ग्रोथ 13 प्रतिशत की रही। इसके अलावा लाइफ साइंसेज और हेल्थकेयर वर्टिकल 12 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। कंपनी के बाकी वर्टिकल्स की ग्रोथ सिंगल डिजिट में रही। TCS ने फरवरी में 60 करोड़ पाउंड की एक बड़ी डील हासिल की। यह डील ब्रिटेन की इंश्योरेंस और फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म Pheonix Group से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए मिली है। 

TCS को रीजन के लिहाज से नॉर्थ अमेरिका से सबसे अधिक ग्रोथ मिली। इसके बाद ब्रिटेन और भारत हैं। कंपनी ने बताया है कि उसकी वर्कफोर्स में विमेन एंप्लॉयीज की संख्या बढ़कर 35.7 प्रतिशत हो गई है। पिछले महीने TCS के CEO, Rajesh Gopinathan ने इस्तीफा दे दिया था। कंपनी ने उनकी जगह BFSI के हेड, K Krithivasan को CEO नॉमित किया था। कंपनी के साथ गोपीनाथन 15 सितंबर तक बने रहेंगे। पिछले कुछ महीनों से भारत के साथ ही ग्लोबल टेक इंडस्ट्री को इकोनॉमिक स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

इस बारे में कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा था, " TCS के साथ 22 वर्ष से अधिक के शानदार करियर और पिछले छह वर्षों के दौरान मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के तौर पर सफल पारी के बाद राजेश गोपीनाथन ने कंपनी को छोड़ने का फैसला किया है। बोर्ड ने K Krithivasan को तुरंत प्रभाव से CEO के तौर पर नामित किया है।" TCS ने बताया कि 1 जून से चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर  Krithivasan अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.