Tata Sky Broadband के अनलिमिटेड प्लान में हुआ बड़ा बदलाव

Tata Sky ने अपने अनलिमिटेड प्लान के टर्म एंड कंडिशन्स अधिकारिक वेबसाइट पर बदल दिए हैं। कंपनी ने अब अपने अनलिमिटेड प्लान में एक शर्तजोड़ दी है, वो यह है कि अनलिमिटेड डेटा प्लान में 1500 जीबी डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटाकर 2 एमबीपीएस कर दी जाएगी।

Tata Sky Broadband के अनलिमिटेड प्लान में हुआ बड़ा बदलाव

Tata Sky Broadband वार्षिक प्लान पर दे रही है 15 फीसदी छूट

ख़ास बातें
  • पहले अनलिमिटेड डेटा प्लान में इंटरनेट स्पीड को लेकर कोई शर्त नहीं
  • अब 1500 जीबी डेटा के बाद घट जाएगी इंटरनेट स्पीड
  • इंटरनेट स्पीड घटाकर 2 एमबीपीएस कर दी जाएगी
विज्ञापन
Tata Sky Broadband के प्लान दो किस्म के होते हैं। एक निर्धारित जीबी प्लान और दूसरा अनलिमिटेड प्लान। फिक्स्ड जीबी प्लान के नाम से ही साफ है कि ये प्लान पहले से सीमित निर्धारित डेटा के साथ आते हैं। डेटा की सीमा सब्सक्राइबर्स द्वारा पैकेज चुनने पर निर्भर करेगा। वहीं, अनमिलिमटेड ब्रॉडबैंड प्लान में न तो डेटा पर कोई लिमिट है और न ही स्पीड पर। लेकिन अब कंपनी ने अनलिमिटेड प्लान के फाइन प्रिंट में कुछ बदलाव किए हैं। अब कंपनी 1500 जीबी डेटा इस्तेमाल होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम कर देगी। यह जानकारी कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से मिली है। बदलाव के बाद कंपनी 1500 जीबी डेटा इस्तेमाल करने के बाद यूज़र की इंटरनेट स्पीड को 2 एमबीपीएस कर देगी।

Tata Sky ने अपने अनलिमिटेड प्लान के टर्म एंड कंडिशन्स अधिकारिक वेबसाइट पर बदल दिए हैं। कंपनी ने अब अपने अनलिमिटेड प्लान में एक शर्तजोड़ दी है, वो यह है कि अनलिमिटेड डेटा प्लान में 1500 जीबी डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटाकर 2 एमबीपीएस कर दी जाएगी। हालांकि, इससे पहले यह शर्त इस अनलिमिटेड प्लान पर लागू नहीं होती थी।

आपको बता दें कि टाटा स्काई ब्रॉडबैंड द्वारा एक महीने, तीन महीने, आधे साल और पूरे साल की वैधता वाले अनलिमिटेड प्लान उपलब्ध कराए गए हैं। इन प्लान की शुरुआती कीमत 900 रुपये है। इन प्लान में दी जाने वाली इंटरनेट स्पीड 25 एमबीपीएस से शुरू होकर 100 एमबीपीएस तक जाती है। फिलहाल, टाटा स्काई ब्रॉडबैंड अपने वार्षिक प्लान पर 15 प्रतिशत तक की छूट प्रदान कर रही है, वहीं 6 महीने वाले प्लान में आपको 10 फीसदी छूट मिलेगी।

कंपनी की इस बदली गई पॉलिसी की जानकारी सबसे पहले OnlyTech first द्वारा दी गई।

हाल ही की एक रिपोर्ट में सामने आया था कि टाटा स्काई ब्रॉडबैंड लैंडलाइन सर्विस के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा देने की योजना बना रही है। यह ऑफर केवल अनलिमिटेड प्लान सब्सक्राइबर्स के लिए ही होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata Sky, Tata Sky Broadband
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »