Tata Motors की 2026 तक देश में 10 नए इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की योजना

कंपनी के पास कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Nexon और हैचबैक Tiago के इलेक्ट्रिक वेरिएंट मौजूद हैं

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2021 16:36 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के पास Nexon EV के साथ पहले ही इस मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है
  • Altroz का EV वेरिएंट पिछले वर्ष के ऑटो एक्स्पो में प्रदर्शित किया गया था
  • केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा है

कंपनी Altroz और Punch के इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है

दुनिया की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट के लिए बड़ी योजना बना रही है। कंपनी के पास Nexon EV के साथ पहले ही इस मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है। Tata Motors अपने EV पोर्टफोलियो में 2026 तक 10 नए मॉडल्स को शामिल करेगी। कंपनी के पास अभी कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Nexon और हैचबैक Tiago के इलेक्ट्रिक वेरिएंट मौजूद हैं। इनमें Safari और  Harrier जैसी पेट्रोल/डीजल कारों के EV वेरिएंट शामिल होंगे।

टाटा मोटर्स के पेट्रोल और डीजल कारों के मौजूदा पोर्टफोलियो में Safari और Harrier लोकप्रिय मॉडल हैं। इनके इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च होने पर कस्टमर्स की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, इनके अलावा Altroz और Punch के इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी लॉन्च किए जा सकते हैं। Altroz का इलेक्ट्रिक वेरिएंट पिछले वर्ष के ऑटो एक्स्पो में प्रदर्शित किया गया था। इसका इंजन Nexon EV के मौजूदा इंजन के समान हो सकता है। इसमें सिंगल चार्ज पर 250-300 किलोमीटर की रेंज मिलने की उम्मीद है। 
Advertisement

Altroz को फास्ट चार्जिंग में सिर्फ 60 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। टाटा मोटर्स की नई  EV कंपनी में इनवेस्टमेंट फर्म TPG Rise Climate 11-15 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के लिए लगभग 7,500 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी। टाटा मोटर्स की इस कंपनी को अभी EVCo कहा जा रहा है। इसे जल्द की एक नया नाम दिया जा सकता है।

टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल्स डिविजन के प्रेसिडेंट, शैलेष चंद्रा ने बताया, "कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर बढ़ने की एक चरणबद्ध योजना है। कुछ मौजूदा मॉडल्स के इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं।"
Advertisement

भारत में अभी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट शुरुआती दौर में है। केंद्र सरकार ने आगामी वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए इन व्हीकल्स की खरीद पर सब्सिडी भी दी जाएगी। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला भी भारतीय मार्केट में बिजनेस करना चाहती है। हालांकि, टेस्ला का कहना है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इम्पोर्ट पर अधिक ड्यूटी इसमें रुकावट बन रही है। टेस्ला ने केंद्र सरकार से इम्पोर्ट ड्यूटी को घटाने का निवेदन किया है। हालांकि, भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियां इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी करने के खिलाफ हैं। इन कंपनियों का कहना है कि इससे देश में इन व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग पर असर पड़ेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: EV, Tata Motors, Variants, Launch

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.