इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मार्केट में Tata का जलवा, सबसे ज्‍यादा बिक रही यह कार

इंडस्‍ट्री के डेटा बताते हैं कि अप्रैल से सितंबर 2021 के दौरान कुल 6,261 इलेक्ट्रिक पैसेंजर वीकल (PV) बेचे गए, जिसने 234 प्रतिशत की साल-दर-साल (YoY) ग्रोथ दर्ज की है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मार्केट में Tata का जलवा, सबसे ज्‍यादा बिक रही यह कार

टाटा की Nexon EV 3618 यूनिट्स के साथ देश में सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी है

ख़ास बातें
  • Nexon EV 3618 यूनिट्स के साथ देश में सबसे अधिक बिकने वाली EV है
  • यह मार्केट में 58 प्रतिशत हिस्सेदारी पर कब्‍जा जमा चुकी है
  • बिक्री के मामले में MG ZS EV दूसरे नंबर पर है, इसकी 1789 यूनिट्स बिकी हैं
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक पैसेंजर वीकल्‍स की देश में बिक्री, कुल पैसेंजर गाडि़यों की बिक्री का एक प्रतिशत से भी कम है, इसके बावजूद इलेक्ट्रिक वीकल्‍स का सेग्‍मेंट लोगों में दिलचस्‍पी बढ़ा रहा है। केंद्र सरकार भी इसको लेकर काफी एक्टिव है और कुछ दिन पहले ही परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक कार्यक्रम में कह चुके हैं कि अगले दो साल में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक गाडि़यों की कीमत बराबर होगी। ये सभी वजहें लोगों का झुकाव इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की तरफ बढ़ा रही हैं। मौजूदा फाइनैंशल ईयर की पहली छमाही के लिए इंडस्‍ट्री के डेटा बताते हैं कि अप्रैल से सितंबर 2021 के दौरान कुल 6,261 इलेक्ट्रिक पैसेंजर वीकल (PV) बेचे गए, जिसने 234 प्रतिशत की साल-दर-साल (YoY) ग्रोथ दर्ज की है।

आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस फाइनैंशल ईयर की पहली छमाही में बेचे गए कुल 13 लाख 87 हजार 714 पैसेंजर वीकल्‍स में इलेक्ट्रिक PVs की भागीदारी सिर्फ 0.45 प्रतिशत रही, लेकिन अहम बात यह है कि इस साल पहले छह महीनों 6,251 इलेक्ट्रिक PV बेचे गए, जबकि पिछले पूरे साल में 5,905 इलेक्ट्रिक PV बेचे गए थे। इस हिसाब से आंकड़े उत्‍साह बढ़ाने वाले हैं।

इलेक्ट्रिक PV के मामले में टाटा मोटर्स ने बड़ी लीड है। अप्रैल से सितंबर 2021 के बीच कंपनी ने 4419 यूनिट्स की बिक्री की, जो  इस साल की पहली छमाही में हुई कुल इलेक्ट्रिक पैसेंजर वीकल्‍स की बिक्री का 70.57 प्रतिशत है। टाटा की Nexon EV 3618 यूनिट्स के साथ देश में सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी है और मार्केट में 58 प्रतिशत हिस्सेदारी पर कब्‍जा जमा चुकी है। Tigor EV की 801 यूनिट्स इस दौरान बिकी हैं और मार्केट में उसका शेयर 13 प्रतिशत है और इलेक्ट्रिक वीकल्‍स के चार्ट में यह कार तीसरे नंबर पर है।

यही नहीं, टाटा मोटर्स के तीन इलेक्ट्रिक वीकल मॉडल - नेक्सॉन, टिगोर और Xpres T EV ने अक्‍टूबर में भी अच्‍छी सेल की है और 1,586 यूनिट्स बेच डाली हैं। इस तरह अप्रैल से अक्‍टूबर तक कंपनी ने 6,005 यूनिट्स बेची हैं और माना जा रहा है कि कंपनी इस फाइनैंशनल ईयर में नया रेकॉर्ड बनाते हुए पहली बार 10 हजार इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की सेल्‍स के आंकड़े को पार कर सकती है।

इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की बिक्री के मामले में MG ZS EV दूसरे नंबर पर है। इस साल के पहले 6 महीनों में इसने  1789 यूनिट्स बेची हैं और 29 फीसदी मार्केट शेयर पर कब्‍जा जमाया है। ह्यूंदे मोटर इंडिया, जिसने जुलाई 2019 में Kona EV के साथ भारत के इलेक्ट्रिक वीकल मार्केट में रेस शुरू की थी, वह पिछड़ गई है। इसकी वजह कार के मॉडल को माना जा रहा है, तो उतना खास नजर नहीं आता और कीमत भी ज्‍यादा है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »