लगभग 500 किलोमीटर की रेंज से लैस होगी Tata की अपकमिंग Altroz EV इलेक्ट्रिक कार!

Tata अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर Nexon EV को भी इस तरह के एक अतिरिक्त बैटरी विकल्प में पेश कर सकती है।

लगभग 500 किलोमीटर की रेंज से लैस होगी Tata की अपकमिंग Altroz EV इलेक्ट्रिक कार!

Tata Altroz EV में Nexon EV के समान पावर मिल सकती है

ख़ास बातें
  • Tata Altroz EV को कंपनी Auto Expo 2020 में शोकेस किया था
  • Nexon EV में शामिल पावरट्रेन से लैस हो सकती है आगामी इलेक्ट्रिक कार
  • लीक का दावा Nexon के मुकाबले 20 से 40 प्रतिशत ज्यादा होगी रेंज
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कार (Electric Cars) की डिमांड अब भारतीय मार्केट में धीरे-धीरे बढ़ रही है। Tata की Nexon इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में तेज़ी से लोकप्रिय हो रही है, जिसका मुख्य कारण इसकी दमदार पावर और लॉन्ग रेंज के साथ-साथ आक्रामक कीमत है। अब, कंपनी इस सेगमेंट में अपनी आगामी Tata Altroz EV के साथ गर्मी बढ़ाने की तैयारी में है। Tata Altroz EV को कंपनी ने Auto Expo 2020 में दिखाया था। अब, ताज़े लीक को सच मानें, तो Tata Altroz EV के लिए एक और नई प्रोडक्शन लाइन स्थापित कर रही है। प्रोडक्शन के लिए यह तैयारी बताती है कि इस इलेक्ट्रिक कार के भारत में लॉन्च होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

Team-Bhp के एक समर्थक द्वारा वेबसाइट को सूचना दी गई है कि Tata Altroz कंपनी के ज़िपट्रॉन (Ziptron) इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का इस्तेमाल करेगी और कथित तौर पर संभावना है कि टाटा इस कार की रेंज को Nexon EV से एक कदम आगे रखने के लिए इसमें एक अतिरिक्त बैटरी पैक विकल्प भी दे, जो 25% से 40% अधिक रेंज निकालने में सक्षम होगा। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि फिलहाल Nexon EV इलेक्ट्रिक कार 30.2 kWh बैटरी पैक के साथ आती है और इसकी ARAI प्रमाणित रेंज 312 किलोमीटर है। इस हिसाब से हम उम्मीद कर सकते हैं कि आगामी Altroz EV लगभग 500 किलोमीटर की रेंज निकालने में सक्षम होगी। हालांकि यह केवल हमरा अनुमान है।

लीक यहीं खत्म नहीं होते, रिपोर्ट आगे यह भी दावा करती है कि Tata अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर Nexon EV को भी इस तरह के एक अतिरिक्त बैटरी विकल्प में पेश कर सकती है। उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले समय में ग्राहकों को नेक्सन ईवी का एक नया विकल्प खरीदने को मिलेगा, जो लगभग 500 किलोमीटर की रेंज देगा। यदि ऐसा होता है, तो निश्चित तौर पर यह टाटा द्वारा भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में नई क्रांति की स्थापना मानी जाएगी।

फिलहाल कंपनी ने Altroz की रेंज या इसके लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसी रिपोर्ट में यह जानकारी मिलती है कि कंपनी Tata Altroz EV के लिए एक और नई प्रोडक्शन लाइन स्थापित कर रही है। यदि यह लीक सच है, जिससे यह साफ हो जाता है कि कंपनी अपनी अलगी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने में अब ज्यादा समय बर्बाद नहीं करना चाहती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »