• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Tata Altroz का CNG मॉडल सनरूफ, वायरलेस चार्जर के साथ लॉन्च, कीमत 7.55 लाख रुपये से शुरू

Tata Altroz का CNG मॉडल सनरूफ, वायरलेस चार्जर के साथ लॉन्च, कीमत 7.55 लाख रुपये से शुरू

Tata Motors के अनुसार, Altroz ​​iCNG को छह वेरिएंट्स, XE, XM+, XM+(S), XZ, XZ+(S) और XZ+O(S) में पेश किया गया है, जिनकी कीमत 7.55 लाख रुपये से शुरू होती है और 10.55 लाख रुपये तक जाती है।

Tata Altroz का CNG मॉडल सनरूफ, वायरलेस चार्जर के साथ लॉन्च, कीमत 7.55 लाख रुपये से शुरू

Tata Altroz iCNG को चार कलर ऑप्शन मिलते हैं

ख़ास बातें
  • Tata Altroz iCNG के बेस XE मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 7.55 लाख रुपये है
  • टॉप XZ+O(S) मॉडल को 10.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है
  • Altroz iCNG में 1.2-लीटर रेवोट्रोन इंजन मिलता है
विज्ञापन
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने Altroz का CNG वर्जन लॉन्च किया है, जो कई ट्रिम्स में आता है और साथ ही इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत करीब 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। नए Altroz iCNG वर्जन को ओपेरा ब्लू, डाउनटाउन रेड सहित कुल चार कलर मिलते हैं। Tiago और Tigor के CNG वर्जन के बाद Altroz ​​iCNG कंपनी के बेड़े में तीसरा CNG मॉडल है। इसमें कई काम के प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और एयर प्यूरीफायर शामिल हैं।

Tata Motors के अनुसार, Altroz ​​iCNG को छह वेरिएंट्स, XE, XM+, XM+(S), XZ, XZ+(S) और XZ+O(S) में पेश किया गया है, जिनकी कीमत 7.55 लाख रुपये से शुरू होती है और 10.55 लाख रुपये तक जाती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। मॉडल को ओपेरा ब्लू, डाउनटाउन रेड, आर्केड ग्रे और एवेन्यू व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Altroz iCNG को तीन साल या 1,00,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ पेश किया जा रहा है।
 

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Altroz iCNG में 1.2-लीटर रेवोट्रोन इंजन मिलता है, जो 6000 rpm पर 73.5 PS की पावर और 35000 rpm पर 103 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। टाटा ने इस कार में भी ज्यादा से ज्यादा बूट स्पेस रखने के लिए ट्विन CNG सिलेंडर सिस्टम के साथ पेश किया गया है। सिलेंडर को लगेज एरिया के नीचे रखा गया है। इतना ही नहीं, Altroz iCNG मॉडल एडवांस सिंगल ECU के साथ आने वाला पहला मॉडल है, जिसमें CNG मोड में ही कार को डायरेक्ट स्टार्ट किया जा सकता है।

कंपनी ने कार में भर-भर के फीचर्स दिए हैं। CNG हैचबैक में प्रोजेक्टर हेडलैंप और LED DRLs मिलते हैं। इसमें Harman द्वारा ट्यून्ड आठ-स्पीकर सिस्टम मिलता है। टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Android Auto और Apple Carplay सपोर्ट करता है। इसमें प्रीमियम लेदर सीट मिलती है और साथ ही फुली ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम के साथ रियर एसी वेंट भी शामिल किया गया है। इसके अलावा, ड्राइवर सीट की उंचाई को एडजस्ट किया जा सकता है।

कार में डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। Tata Altroz ​​iCNG को ALFA (एजाइल, लाइट, फ्लेक्सिबल एंड एडवांस्ड) आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जिसने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव-स्टार रेटिंग हासिल की है। फ्यूल भरने के समय कार को बंद रखने के लिए माइक्रो-स्विच भी दिया गया है, जो कार की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  8. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »