• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • TAITO का यह थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में चलेगा 30km, जानें कीमत

TAITO का यह थ्री-व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में चलेगा 30km, जानें कीमत

TAITO वर्तमान में Indiegogo पर क्राउडफंडिंग के तहत उपलब्ध है। अर्ली बर्ड ऑफर के तहत लोग इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1,750 यूरो (लगभग 1,48,000 रुपये) में बुक कर सकते हैं।

TAITO का यह थ्री-व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में चलेगा 30km, जानें कीमत

TAITO इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है

ख़ास बातें
  • TAITO वर्तमान में Indiegogo पर क्राउडफंडिंग के तहत उपलब्ध है
  • अर्ली बर्ड ऑफर के इसकी कीमत 1,750 यूरो है
  • ई-स्कूटर IPX5 वाटर-रेजिस्टेंट बॉडी और मजबूत फ्रेम के साथ आता है
विज्ञापन
TAITO ने हाल ही में तीन पहियों वाला एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था, जो आराम और कठिन रास्तों पर चलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसकी सिंगल चार्ज रेंज 30 km है। बेल्जियम स्थित मोबिलिटी कंपनी का यह लेटेस्ट प्रोडक्ट आपको होवरबोर्ड और ई-स्कूटर का एक मिश्रण जैसा लगेगा। इसका बोर्ड काफी चौड़ा और बड़ा है, जिससे इसमें खड़े रहने में कोई दिक्कत न हो। इसमें आगे की ओर दो टायर्स है और पीछे सिंगल और बड़ा टायर लगाया गया है।

TAITO वर्तमान में Indiegogo पर क्राउडफंडिंग के तहत उपलब्ध है। अर्ली बर्ड ऑफर के तहत लोग इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1,750 यूरो (लगभग 1,48,000 रुपये) में बुक कर सकते हैं। Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, इस ई-स्कूटर की शिपिंग अगस्त 2022 से शुरू हो सकती है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करते हैं। TAITO के इस ई-स्कूटर को फ्रेंकोइस डेस्मेट और नाथन डी बेट्स द्वारा डिज़ाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर को न केवल रेंज को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, बल्कि इसमें आराम का खयाल भी रखा गया है। इस ई-स्कूटर को आप कंपनी के दावे अनुसार, उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आराम से चला सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Waymo, Cruise Gets California Permit for Autonomous Vehicle Service for Passengers

इसकी फुल चार्ज रेंज 30 किमी बताई गई है। थ्री-व्हील डिज़ाइन के चलते ई-स्कूटर स्टेबल रहता है और राइडर को सुरक्षित राइडिंग का भरोसा देने का काम करता है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है। इस स्कूटर को ऐप या TAITO TAG के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके बाद ऐप के जरिए स्कूटर को अनलॉक किया जा सकता है। यह स्कूटर फोन को चार्ज करने का भी काम करता है। TAITO TAG को भी चाभी की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Ukrainian Government Sites Said to Be Taken Down After Cyberattacks

इस स्कूटर को फोल्ड भी किया जा सकता है, जिससे बैटरी खत्म हो जाने पर या अपनी सुविधा अनुसार, आप इसे एक जगह से दूसरी जगह फोल्ड कर आसानी से स्लाइड करके ले जा सकते हैं। इसमें कई जगह LED लाइट्स फिट की गई है। एक लाइट हैंडल बार में और एक नीचे मडगार्ड में फिट की गई है, जिससे राइडर को अंधेरे में भी आसानी से दिखाई देगा। इसके अलावा एक लाइट पीछे के मडगार्ड में फिट की गई है, जो पीछे से आने वाली गाड़ियों को सचेत करेगी। एक लाइट इस तरह फिट की गई है, जिससे राइडर के ऊपर भी रोशनी पड़े और वह दूर से दिखाई दे। 

ई-स्कूटर IPX5 वाटर-रेजिस्टेंट बॉडी के साथ आता है, और इसमें मजबूत फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। इसका कुल वज़न 16 किलोग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Taito, Taito Electric Scooter
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »