• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • किसी भी साइकिल को इलेक्ट्रिक में बदल देगी यह पोर्टेबल किट, फुल चार्ज में देगी 50 km की रेंज

किसी भी साइकिल को इलेक्ट्रिक में बदल देगी यह पोर्टेबल किट, फुल चार्ज में देगी 50 km की रेंज

Swytch ने EuroBike 2022 में अपनी लेटेस्ट लाइटवेट और बेहद कॉम्पेक्ट ई-बाइक कन्वर्जन किट को पेश किया है।

किसी भी साइकिल को इलेक्ट्रिक में बदल देगी यह पोर्टेबल किट, फुल चार्ज में देगी 50 km की रेंज

फिलहाल यह किट यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूके और यूरोप में उपलब्ध है।

ख़ास बातें
  • Swytch ने EuroBike 2022 में अपनी लेटेस्ट लाइटवेट कन्वर्जन किट पेश की
  • सिंगल चार्ज में 50 km की रेंज और साथ ही 32 kmph की टॉप स्पीड देती है
  • यह किट माउंटेन, रोड और हाइब्रिड बाइक सहित कई वाहनों को सपोर्ट करती है
विज्ञापन
इस महीने के मध्य में यूरोप में EuroBike 2022 इवेंट हुआ, जिसमें कई मोबिलिटी कंपनियों और स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया और अपने प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी को दुनिया के सामने पेश किया। इस दौरान एक DIY इलेक्ट्रिक बाइक कन्वर्जन किट कंपनी Swytch ने अपनी लेटेस्ट eBike कन्वर्जन किट को पेश किया। इस किट की मदद से किसी भी साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में बदला जा सकता है। यह बेहद कॉम्पेक्ट भी है, जिसे राइडर अपने बैग में भी रख सकता है। 

Gizmochina के अनुसार, Swytch ने EuroBike 2022 में अपनी लेटेस्ट लाइटवेट और बेहद कॉम्पेक्ट ई-बाइक कन्वर्जन किट को पेश किया है। इसकी खासियत इसका साइज है, जिसे राइडर अपने साथ आरास से कैरी कर सकता है। यहां तक कि कंपनी का दावा है कि यह अभी तक की सबसे छोटी और सबसे हल्की ई-बाइक कन्वर्जन किट है। यह किट माउंटेन, रोड और हाइब्रिड बाइक सहित कई अन्य वाहनों को सपोर्ट करती है।

आप Swytch Universal eBike कन्वर्जन किट का उपयोग करके किसी भी साइकिल को पेडलेक में बदल सकते हैं, यहां तक ​​कि डिस्क ब्रेक वाली साइकिल को भी। कंपनी के अनुसार, मोटर की टॉप स्पीड या तो 25 kmph (लगभग 16 mph) या 32 kmph (लगभग 20 mph) है, जो देश में मौजूद कानून के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी। किट अधिकतम 40 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद साइकिल को 50 km तक थ्रॉटल से चलाया जा सकता है, जो प्रभावित करने वाली रेंज है। इसमें लिथियम-आयन बैटरी पैक शामिल है। इस बैटरी पैक को लगभग दो घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है।

रिपोर्ट बताती है कि रियायती Swytch eBike कन्वर्जन किट इस समय पूरी तरह से बिक चुकी हैं, लेकिन यदि ग्राहक वेटिंग लिस्ट को जॉइन करते हैं, तो वे अगली लॉन्च विंडो के दौरान इसे प्री-ऑर्डर कर सकते हैं और 50% छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, सीधे ब्रांड से बात करके इस किट को असल कीमत पर भी खरीदा जा सकता है। फिलहाल यह किट यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूके और यूरोप में उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »