Suzuki की फ्लाइंग कारें बनाने की तैयारी, SkyDrive से की पार्टनरशिप

दोनों कंपनियों के बीच एग्रीमेंट के तहत, फ्लाइंग कारें बनाने के लिए जापान में Suzuki Group की फैक्टरी का इस्तेमाल किया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जून 2023 21:56 IST
ख़ास बातें
  • SkyDrive का हेडक्वार्टर जापान के टोयोटा शहर में है
  • इस प्रोजेक्ट के लिए दोनों कंपनियों ने पिछले वर्ष एक डील की थी
  • इसमें इनवेस्टमेंट की जानकारी नहीं मिली है

इसका प्रोडक्शन अगले वर्ष शुरू हो सकता है

Photo Credit: यह फ्लाइंग कार की सांकेतिक इमेज है

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Suzuki ने 'फ्लाइंग कारें' बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सुजुकी ने SkyDrive के साथ एग्रीमेंट किया है। इन दोनों कंपनियों ने पिछले वर्ष फ्लाइंग कारों के लिए रिसर्च, डिवेलपमेंट और मार्केटिंग से जुड़ी एक डील की थी। हालांकि, इस प्रोजेक्ट में इनवेस्टमेंट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 

फ्लाइंग कारें बनाने के लिए जापान में Suzuki Group की फैक्टरी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस फैक्टरी में इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) एयरक्राफ्ट बनाया जाएगा। इसका प्रोडक्शन अगले वर्ष शुरू हो सकता है। इस एग्रीमेंट के तहत, एयरक्राफ्ट की मैन्युफैक्चरिंग के लिए SkyDrive एक पूरी हिस्सेदारी वाली सब्सिडियरी बनाएगी और सुजुकी की जिम्मेदारी मैनपावर सहित मैन्युफैक्चरिंग के लिए तैयारी में मदद करने की होगी। SkyDrive का हेडक्वार्टर जापान के टोयोटा शहर में है। पिछले वर्ष इन दोनों कंपनियों ने बताया था कि वे नए मार्केट्स में जाने की कोशिश करेंगी। इनमें भारत भी शामिल होगा। 
Advertisement

भारत में सुजुकी की मारूति के साथ पार्टनरशिप है। देश के पैसेंजर्स कार मार्केट में मारूति सुजुकी की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। हाल ही में मारुति ने बताया था कि वह बिक्री और एक्सपोर्ट की डिमांड में बढ़ोतरी के अनुमान के मद्देनजर एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की योजना बना रही है। इस प्लांट की कैपेसिटी वार्षिक 10 लाख यूनिट्स तक होगी। कंपनी ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए लगभग 8,000 करोड़ रुपये रखे हैं। 

कंपनी ने नए प्लांट की लोकेशन और इस पर किए जाने वाले इनवेस्टमेंट को फाइनल नहीं किया है। मारूति ने कहा था कि उसके बोर्ड ने नए प्लांट में वार्षिक 10 लाख यूनिट्स की कैपेसिटी बनाने के लिए सैद्धांतिक अनुमति दी है। नया प्लांट हरियाणा के सोनीपत में बन रहे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से अलग होगा। नए प्लांट पर कंपनी के सोनीपत में प्लांट के साथ कार्य किया जाएगा। पिछले फाइनेंशियल ईयर के अंत तक मारूति के पास लगभग 45,000 करोड़ रुपये का कैश रिजर्व था। कंपनी ने बताया था कि उसे टोयोटा के साथ अपने कोलेब्रेशन के तहत एक बड़ा थ्री रो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल मिलेगा। मारूति को सेमीकंडक्टर की शॉर्टेज के कारण प्रोडक्शन का नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि, कंपनी को अगली तिमाही में स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.