Suzuki Motorcycle ने अक्टूबर में बनाया सेल्स का रिकॉर्ड, एक्सपोर्ट भी बढ़ा

कंपनी ने अक्टूबर में कुल 1,00,507 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 नवंबर 2023 22:16 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने अक्टूबर में कुल 1,00,507 यूनिट्स बेची हैं
  • पावरफुल बाइक्स को पसंद करने वालों में कंपनी की Hayabusa काफी लोकप्रिय है
  • सुजुकी मोटरसाइकि ने फरवरी में Gixxer मोटरसाइकिल्स को अपडेट किया था

कंपनी को फेस्टिव सीजन के दौरान सेल्स की रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद है

जापान की Suzuki Motorcycle ने पिछले महीने देश में अभी तक की अपनी सबसे अधिक सेल्स की है। कंपनी ने अक्टूबर में कुल 1,00,507 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। सुजुकी मोटरसाइकिल ने देश में 84,302 यूनिट्स की बिक्री के साथ ही 16,205 यूनिट्स का एक्सपोर्ट भी किया है। कंपनी को फेस्टिव सीजन के दौरान सेल्स की रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद है। 

देश में कंपनी मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स की बिक्री करती है। इसकी मोटरसाइकिल्स में V-Strom SX, Gixxer SF 250, Gixxer 250, Gixxer SF, Gixxer, Katana, Hayabusa और V-Strom 650XT शामिल हैं। इसके अलावा यह Avenis, Access 125, Burgman Street और Burgman Street EX स्कूटर्स बेचती है। कंपनी के Access 125 स्कूटर ने जुलाई में 50 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की थी। यह 125 cc के सेगमेंट में पहला स्कूटर था। कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में Gixxer मोटरसाइकिल्स को अपडेट किया था। इन मोटरसाइकिल्स को नए कलर्स के साथ ही कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ पेश किया गया था। Gixxer और Gixxer 250 सीरीज में Suzuki Ride Connect मिलेगा, जो ब्लूटूथ वाले डिजिटल कंसोल के साथ आता है। इन मोटरसाइकिल्स में ऐप टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल, एसएमएस अलर्ट, WhatsApp अलर्ट डिस्प्ले और मिस्ड कॉल नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। सुजुकी मोटरसाइकिल्स की फैक्टरी हरियाणा के गुरूग्राम में है। 
Advertisement

पावरफुल बाइक्स को पसंद करने वालों में कंपनी की Hayabusa काफी लोकप्रिय है। कंपनी ने इसके थर्ड जेनरेशन GSX1300RR Hayabusa को लगभग दो वर्ष पहले लॉन्च किया था। इसमें 1,340 cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, DOHC, इन-लाइन इंजन मिलता है, जो 9700 rpm पर 190 PS की मैक्सिमम पावर और 7000 rpm पर 150 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसमें सुजुकी इंटेलिजेंट राइड सिस्टम, एंटी-लिफ्ट कंट्रोल सिस्टम, इंजन ब्रेक कंट्रोल सिस्टम, स्लोप डिपेंडेंट कंट्रोल सिस्टम, एक्टिव स्पीड लिमिटर, मोशन ट्रैक ब्रेक सिस्टम और हिल होल्ड कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 

कुछ महीने पहले सुजुकी मोटरसाइकिल्स के प्लांट पर सायबर हमले के कारण प्रोडक्शन को रोकना पड़ा था। कंपनी ने इस घटना की जानकारी संबंधित सरकारी डिपार्टमेंट को दी थी। जापान की इस ऑटोमोबाइल कंपनी का यह प्लांट टू-व्हीलर्स के एक्सपोर्ट का भी बड़ा जरिया है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
  2. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
  3. Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  4. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  5. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
  7. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
  9. Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
  10. Microsoft की सर्विस हुईं ठप, लाखों यूजर्स ने की शिकायत, दुनिया भर में रुक गया काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.