Suzuki Motorcycle ने अक्टूबर में बनाया सेल्स का रिकॉर्ड, एक्सपोर्ट भी बढ़ा

कंपनी ने अक्टूबर में कुल 1,00,507 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है

Suzuki Motorcycle ने अक्टूबर में बनाया सेल्स का रिकॉर्ड, एक्सपोर्ट भी बढ़ा

कंपनी को फेस्टिव सीजन के दौरान सेल्स की रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने अक्टूबर में कुल 1,00,507 यूनिट्स बेची हैं
  • पावरफुल बाइक्स को पसंद करने वालों में कंपनी की Hayabusa काफी लोकप्रिय है
  • सुजुकी मोटरसाइकि ने फरवरी में Gixxer मोटरसाइकिल्स को अपडेट किया था
विज्ञापन
जापान की Suzuki Motorcycle ने पिछले महीने देश में अभी तक की अपनी सबसे अधिक सेल्स की है। कंपनी ने अक्टूबर में कुल 1,00,507 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। सुजुकी मोटरसाइकिल ने देश में 84,302 यूनिट्स की बिक्री के साथ ही 16,205 यूनिट्स का एक्सपोर्ट भी किया है। कंपनी को फेस्टिव सीजन के दौरान सेल्स की रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद है। 

देश में कंपनी मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स की बिक्री करती है। इसकी मोटरसाइकिल्स में V-Strom SX, Gixxer SF 250, Gixxer 250, Gixxer SF, Gixxer, Katana, Hayabusa और V-Strom 650XT शामिल हैं। इसके अलावा यह Avenis, Access 125, Burgman Street और Burgman Street EX स्कूटर्स बेचती है। कंपनी के Access 125 स्कूटर ने जुलाई में 50 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की थी। यह 125 cc के सेगमेंट में पहला स्कूटर था। कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में Gixxer मोटरसाइकिल्स को अपडेट किया था। इन मोटरसाइकिल्स को नए कलर्स के साथ ही कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ पेश किया गया था। Gixxer और Gixxer 250 सीरीज में Suzuki Ride Connect मिलेगा, जो ब्लूटूथ वाले डिजिटल कंसोल के साथ आता है। इन मोटरसाइकिल्स में ऐप टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल, एसएमएस अलर्ट, WhatsApp अलर्ट डिस्प्ले और मिस्ड कॉल नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। सुजुकी मोटरसाइकिल्स की फैक्टरी हरियाणा के गुरूग्राम में है। 

पावरफुल बाइक्स को पसंद करने वालों में कंपनी की Hayabusa काफी लोकप्रिय है। कंपनी ने इसके थर्ड जेनरेशन GSX1300RR Hayabusa को लगभग दो वर्ष पहले लॉन्च किया था। इसमें 1,340 cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, DOHC, इन-लाइन इंजन मिलता है, जो 9700 rpm पर 190 PS की मैक्सिमम पावर और 7000 rpm पर 150 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसमें सुजुकी इंटेलिजेंट राइड सिस्टम, एंटी-लिफ्ट कंट्रोल सिस्टम, इंजन ब्रेक कंट्रोल सिस्टम, स्लोप डिपेंडेंट कंट्रोल सिस्टम, एक्टिव स्पीड लिमिटर, मोशन ट्रैक ब्रेक सिस्टम और हिल होल्ड कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 

कुछ महीने पहले सुजुकी मोटरसाइकिल्स के प्लांट पर सायबर हमले के कारण प्रोडक्शन को रोकना पड़ा था। कंपनी ने इस घटना की जानकारी संबंधित सरकारी डिपार्टमेंट को दी थी। जापान की इस ऑटोमोबाइल कंपनी का यह प्लांट टू-व्हीलर्स के एक्सपोर्ट का भी बड़ा जरिया है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »