TikTok पर किसी को ब्लॉक और अनब्लॉक करने का तरीका

TikTok पर ब्लॉक और अनब्लॉक करने की जानकारी के साथ-साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि कैसे पता लगाएं कि आपको किसी ने अपने टिकटॉक पर ब्लॉक किया है।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 29 मई 2020 18:16 IST
ख़ास बातें
  • शॉर्ट वीडियो बनाने की सुविधा देता है TikTok
  • आप किसी के द्वारा ब्लॉक हैं, इस तरह से जान सकते हैं
  • कुछ समय से विवादित वीडियो की वजह से सुर्खियों में है टिकटॉक

TikTok पर ब्लॉक करके अनब्लॉक करना भी बड़ा आसान

TikTok सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऐप्स में से एक है। टिकटॉक प्लेटफॉर्म पर आप अपना शॉर्ट वीडियो बनाकर दुनिया के सामने पेश करते हैं। हालांकि, कई बार कुछ वायरल अकाउंट काफी परेशान कर देने वाले होते हैं। टिकटॉक आपको उन लोगों के अकाउंट ब्लॉक करने की सुविधा भी देता है। आज हम आपको वही तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप इस तरह के अकाउंट को चुटकियों में ब्लॉक कर सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा एक यह सवाल भी लेकर आती है, कि क्या होगा जब आप किसी को फॉलो कर रहे हो और उन्होंने अचानक आपको ब्लॉक कर दिया हो। आपको यह भी कैसे पता चलेगा कि आपको टिकटॉक पर किसी ने ब्लॉक कर दिया है? टिकटॉक पर ब्लॉक और अनब्लॉक करने की जानकारी के साथ-साथ आज हम आपको यह भी बताएंगे कि कैसे पता लगाएं कि आपको किसी ने अपने टिकटॉक पर ब्लॉक किया है।
 

कैसे पता लगाएं किसी ने आपको TikTok पर ब्लॉक किया है या नहीं?

1. किसने आपको TikTok पर ब्लॉक किया है, यह जानने के लिए आपको सबसे पहले अपनी following list में जाना होगा। इसके लिए TikTok ओपन करें और Profile आइकन पर क्लिक करें। अब Following पर टैप करें। अब आपको सर्च बार में यूज़रनेम डालकर सर्च करें। जिसको भी आपने सर्च किया है, no results दिखने पर समझ जाएं कि आप ब्लॉक हैं।
Advertisement

2. इसके अलावा, आप उन टैग्स आदि को चेक कर सकते हैं जिनमें आपने उन्हें टैग किया है या उन्होंने आपको। अगर आपको वो टैग्स व वीडियो नहीं दिख रहे हैं, तो यह भी एक संकेत है कि आप उस यूज़र के द्वारा ब्लॉक हैं।

3. पहले के दो तरीकों के अलावा, आप डायरेक्टली सर्च बार में जाकर यूज़र नेम सर्च कर सकते हैं। इसके लिए टिकटॉक ओपन करें और फिर Discover पर टैप करें। अगर सर्च बार में No result आ रहा है, तो काफी संभावना है कि आप उस यूज़र द्वारा ब्लॉक हैं।
Advertisement

यह तो हुए वो तरीके जिसके जरिए आप जान सकते हैं कि आपको TikTok पर किसने ब्लॉक किया है। तो चलिए अब जान लेते हैं कि कैसे टिकटॉक पर करते हैं लोगों को ब्लॉक।
 

TikTok पर किसी को ब्लॉक करने के लिए, फॉलो करें ये स्टेप्स-

1. TikTok ओपन करें, Discover पर टैप करें और उस शख्स का यूज़रनेम डालें, जिन्हें आप ब्लॉक करना चाहते हैं। इसके अलावा आप टिकटॉक में Me पर टैप करें और फिर Following में जाएं। अब सर्च बार में जिस शख्स को ब्लॉक करना है उनका यूज़रनेम डालें।
Advertisement

2. अब यूज़र की प्रोफाइल में जाएं और टॉप राइट कॉर्नर पर नज़र आ रहे हॉरिजॉन्टल तीन डॉट्स आइकन पर क्लिक करें फिर ब्लॉक पर क्लिक करें।

इस तरह आप किसी को भी अपने टिकटॉक से ब्लॉक कर सकते हैं। ब्लॉक करने के बाद न तो आप उस शख्स का वीडियो देख सकेंगे और न ही वो शख्स आपका वीडियो देख सकेगा।
Advertisement
 
 

TikTok पर अनब्लॉक करने के लिए, फॉलो करें ये स्टेप्स-

1. TikTok ओपन करें, Discover पर टैप करें और उस शख्स का यूज़रनेम डालें, जिन्हें आप अनब्लॉक करना चाहते हैं। इसके अलावा आप टिकटॉक में Me पर टैप करें और फिर टॉप राइट कॉर्नर पर नज़र आ रहे हॉरिजॉन्टल तीन डॉट्स आइकन पर क्लिक करें। अब प्राइवेसी और सेफ्टी पर क्लिक करें और ब्लॉक अकाउंट को खोलें।

2. अगली स्क्रीन पर ब्लॉक शख्स को अनब्लॉक करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, How to, Social, Apps, Android, iOS
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.