Sony और Mercedes-Benz ने PS5 कंसोल और GT Racing 7 से लैस PS5-थीम वाली A-Class Vibes SUV की लॉन्च

Mercedes-Benz SUV लिमिटेड एडिशन की कीमत 55,677 यूरो (लगभग 50,32,201 रुपये) है। कार के साथ एक PlayStation 5 (PS5) गेमिंग कंसोल और GT रेसिंग 7 गेम पेश किया गया है।

Sony और Mercedes-Benz ने PS5 कंसोल और GT Racing 7 से लैस PS5-थीम वाली A-Class Vibes SUV की लॉन्च

Photo Credit: Mercedes-Benz Italy

Mercedes-Benz A-Class Vibes SUV में PS5 शामिल है।

ख़ास बातें
  • Sony और Mercedes-Benz ने मिलकर PS5 बेस्ड A-Class एसयूवी को लॉन्च किया है।
  • Mercedes-Benz SUV लिमिटेड एडिशन की कीमत 55,677 यूरो है।
  • Mercedes-Benz SUV में गेम कंसोल और Grand Turismo Racing 7 है।
विज्ञापन
Sony और Mercedes-Benz ने मिलकर PS5 बेस्ड A-Class एसयूवी को लॉन्च किया है। नई एसयूवी में गेम कंसोल और Grand Turismo Racing 7 दिया गया है। Sony SIE  इटली द्वारा 6 दिसंबर को PS5 के साथ ए-क्लास वाइब्स एसयूवी लॉन्च करने की घोषणा हुई थी। इस लिमिटेड एडिशन मॉडल की सिर्फ 50 यूनिट्स ही तैयार की जाएंगी। आइए Sony और Mercedes-Benz द्वारा तैयार की गई इस लिमिटेड एडिशन एसयूवी के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Mercedes-Benz SUV लिमिटेड एडिशन की कीमत और उपलब्धता


Mercedes-Benz SUV लिमिटेड एडिशन की कीमत 55,677 यूरो (लगभग 50,32,201 रुपये) है। कार के साथ एक PlayStation 5 (PS5) गेमिंग कंसोल और GT रेसिंग 7 गेम पेश किया गया है। नई PS5-बेस्ड मर्सिडीज-बेंज EV की जानकारी और स्पेसिफिकेशंस का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह एक प्रीमियम कार होगी। कार की लिमिटेड यूनिट का प्रोडक्शन होगा जो कि इसे और भी ज्यादा यूनिक बनाता है।

नई PS5-थीम वाली मर्सिडीज-बेंज एसयूवी के एक्सटीरियर में एक एंगुलर इनटेक ग्रिल और व्हाइट कलर के साथ-साथ ब्लू एंबिएंट लाइटिंग है। यह PS5 कंसोल और हैंडल स्टाइल जैसी है। कार में ब्लैक लेदर का इंटीरियर और ब्लू कलर की थीम वाला सेंट्रल कंट्रोल थीम है। क्लास ए वाइब्स एसयूवी का स्लोगन डिफ्रेंट फील्ड, सेम वाइब्स" है। यह कॉन्सेप्ट सोनी और मर्सिडीज-बेंज दोनों की विजन को एक साथ लेकर आया है। Sony ने Mercedes-Benz जैसी ही कई कॉन्सेप्ट कारों को पेश किया है। नई Classe A Vibes SUV इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज और ऑटोमोबाइल दिग्गज की साझेदारी में नया कदम है। कार का इंटीरियर PS5 जैसा लगता है और PS5 कंसोल इसे काफी रोमांचक भी बनाता है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PS5 console, GT Racing 7
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »