टेक की दुनिया की Dhoom 4 मूवी! एक Mouse Jiggler और 5 नौकरियां, जानें Soham Parekh की पूरी कहानी

दरअसल कहानी 2 जुलाई को Playground AI के को-फाउंडर Suhail Doshi के X पोस्ट से शुरू होती है, जहां उन्होंने दावा किया सोहम एक ही समय में तीन से चार स्टार्टअप्स में फुल-टाइम काम कर रहा था।

टेक की दुनिया की Dhoom 4 मूवी! एक Mouse Jiggler और 5 नौकरियां, जानें Soham Parekh की पूरी कहानी

Photo Credit: Unsplash/ Pramod Tiwari

सोहम ने एक समय $2,500 (करीब 2 लाख से ज्यादा) हर दिन कमाए

ख़ास बातें
  • एक साथ 5 टेक नौकरियां, सबको लगा फुल-टाइम काम कर रहा था Soham
  • Mouse Jiggler और स्क्रिप्ट्स से Soham Parekh ने सबको दिया चकमा
  • रोजाना करीब 2 लाख रुपये और सालाना 6.8 करोड़ रुपये करीब कमा रहा था
विज्ञापन
2025 की सबसे चौंकाने वाली और अब शायद लंबे समय तक विवाद और चर्चा का विषय रहने वाली टेक कहानी सामने आई है और उसके पीछे का नाम है Soham Parekh। एक ऐसा भारतीय इंजीनियर जिसने अमेरिका की Y Combinator-बैक्ड कई स्टार्टअप्स में एक साथ नौकरी कर चूना लगा दिया। सोहम ने मूनलाइटिंग करने का यह दावा कुछ इंटरव्यू में कबूल भी किया है और इसके पीछे का कारण भी शेयर किया है।

दरअसल कहानी 2 जुलाई को Playground AI के को-फाउंडर Suhail Doshi के X पोस्ट से शुरू होती है, जहां उन्होंने दावा किया सोहम एक ही समय में तीन से चार स्टार्टअप्स में फुल-टाइम काम कर रहा था। इस खुलासे के बाद इंटरनेट पर जैसे भूचाल आ गया। उनके इस पोस्ट के बाद कई अन्य स्टार्टअप फाउंडर या CEO ने कबूला कि सोहम ने उनके यहां काम किया या वे उसे अपने स्टार्टअप के लिए लगभग चुनने वाले थे।
 

The Verge को दिए बयान में सोहम ने माना कि वो कई नौकरियां एक साथ कर रहा था, लेकिन उसके पीछे उसकी आर्थिक मजबूरी थी। सोहम ने कहा, "मैं इसका समर्थन नहीं करता... यह ज्यादा समय टिकने वाला नहीं था, लेकिन मुझे पैसे की जरूरत थी।" सोहम ने बताया कि शुरुआत में सिर्फ एक स्टार्टअप से जुड़ा था लेकिन जैसे ही उसे ऑफर मिलता गया, उसने हां कहना शुरू कर दिया।

सोहम के मुताबिक, उसने ऐसा किसी बुरी नीयत से नहीं किया, लेकिन माना कि ये तरीका ठीक नहीं था। उसने माना कि ये सब "कंट्रोल से बाहर" हो गया था। उसने सुहैल दोशी से भी संपर्क किया और कहा, "मुझे निर्माण करना पसंद है... मैं बस अपना करियर फिर से बनाना चाहता हूं।"

वहीं, दोशी के खुलासे के तुरंत बाद सोहम ने TBPN को भी एक दिए इंटरव्यू दिया, जिसमें सोहम ने बताया कि वह "mouse jiggler" टूल का इस्तेमाल करता था ताकि सिस्टम एक्टिव दिखे। साथ ही, उसने मल्टी-स्क्रीन सेटअप बना रखा था जिससे एक वक्त में 4-5 जॉब्स मैनेज करता था।

TBPN के मुताबिक, सोहम ने एक समय $2,500 (करीब 2 लाख से ज्यादा) हर दिन कमाए, जो कि एक साल में लगभग 6.85 करोड़ रुपये बैठता है।

सुहैल दैशी और कई Y Combinator-फाउंडर्स का आरोप है कि Soham ने इंटरव्यू के दौरान फर्जी रिज्यूमे और गलत वीजा स्टेटस दिया। इस वजह से उसे कई स्टार्टअप्स ने फुल-टाइम काम पर रखा। कुछ स्टार्टअप्स ने पाया कि वह मीटिंग्स मिस कर रहा था या दो स्टार्टअप्स की कॉल्स एक साथ जॉइन कर रहा था।

इस पूरे विवाद पर इंटरनेट की राय बंटी हुई है। एक तबका कहता है कि सोहम ने गलत किया और उसे बैन किया जाना चाहिए। वहीं, दूसरा तबका इसे वर्क-लाइफ एक्सप्लॉइटेशन और अमेरिका की हायरिंग खामियों का नतीजा मानता है।

द वर्ज की रिपोर्ट में कहा गया है कि Soham अब फिर से एक नया SaaS प्रोजेक्ट शुरू करने की कोशिश कर रहा है और उसने कुछ डेवलपर्स को इनवाइट भी भेजे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उसे "सीरियल स्कैमर" कहकर ट्रोल किया जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »