• होम
  • इंटरनेट
  • फ़ीचर
  • स्नैपडील सेल पहला दिनः रेडमी नोट 3, ले मैक्स 2 और गैलेक्सी जे2 प्रो मिल रहे हैं सस्ते में

स्नैपडील सेल पहला दिनः रेडमी नोट 3, ले मैक्स 2 और गैलेक्सी जे2 प्रो मिल रहे हैं सस्ते में

स्नैपडील सेल पहला दिनः रेडमी नोट 3, ले मैक्स 2 और गैलेक्सी जे2 प्रो मिल रहे हैं सस्ते में
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट की तरह ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील की दिवाली सेल का आगाज हो गया है। स्नैपडील अनबॉक्स दिवाली सेल 2-6 अक्टूबर तक चलेगी। इसके साथ इस सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मिलने वाली छूट का भी खुलासा हो गया है। सेल के दौरान कई स्मार्टफोन और टैबलेट पर छूट दी जा रही है। लैपटॉप, पावरबैंक, हार्डडिस्क और टेलीविज़न सेट सस्ते में मिल रहे हैं।

स्नैपडील ने खास सेल की खातिर सिटी बैंक के साथ समझौता किया है। अगर आप बिल का भुगतान सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करते हैं तो आपको 20 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए आपको कम से कम 1,000 रुपये की खरीदारी करने पड़ेगी और अधिकतम छूट 2,000 रुपये की होगी। वैसे, सैमसंग और चुनिंदा स्मार्टफोन की खरीदारी पर आपको इस ऑफर का फायदा नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा यूज़र के पास बजाज फिनसर्व का नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी मौजूद रहेगा।

अब बात आपके काम के ऑफर की।

1. शाओमी रेडमी नोट 3
Xiaomi_Redmi_Note_3_box_ndtv
बेहद ही लोकप्रिय शाओमी रेडमी नोट 3 का 32 जीबी वेरिएंट सेल के दौरान 10,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 16,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। ऑफर में फोन का डार्क ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट उपलब्ध है। इस हैंडसेट के रिव्यू में हमने कहा था कि अगर कुछ कमियों को नज़रअंदाज कर दें तो शाओमी रेडमी नोट 3 आज की तारीख में बाजार में 15,000 से कम में उपलब्ध सबसे बेहतर स्मार्टफोन है।

आईफोन 5स (16 जीबी)
iphone_5s
वैसे ऐप्पल अब आईफोन 5एस नहीं बनाती है, लेकिन यह मार्केट में अब भी उपलब्ध है। अगर आप सस्ते आईफोन की तलाश में हैं तो स्नैपडील बेहतरीन ऑफर लेकर आई है। आईफोन 5एस स्मार्टफोन का 16 जीबी वेरिएंट 18,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा आप पुराना हैंडसेट देकर अतिरिक्त 16,000 रुपये की छूट पा सकते हैं।

लेईको ले मैक्स 2
LeEco_Le_Max_2_front_ndtv
अगर आपको लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर चलने वाली सस्ते फोन की तलाश है तो लेईको ले मैक्स 2 आपकी सेवा में हाजिर है। सेल के दौरान यह 17,999 रुपये में मिलेगा। वैसे, इसकी आम कीमत 22,999 रुपये है। इस फोन के साथ भी एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। आप 16,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। रिव्यू में हमने पाया था कि ले मैक्स 2 के डिस्प्ले का रिज़ॉल्यूशन बेहतरीन है। कैमरा, बैटरी लाइफ, सीडीएलए ऑडियो और स्ट्रीमिंग सर्विस फोन के पक्ष में जाते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो (16 जीबी)
samsung-galaxy-j2-pro
सैमसंग ने हाल के दिनों में बजट और मिड रेंज सेगमेंट में कई स्मार्टफोन उतारे हैं। इनमें से एक है स्मार्ट ग्लो और एस बाइक फ़ीचर से लैस सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो। बजट सेगमेंट के इस स्मार्टफोन को सेल के दौरान 400 रुपये सस्ते में बेचा जा रहा है। यह आपको 9,490 रुपये में मिल जाएगा। इसके साथ आप एक्सचेंज ऑफर (16,000 रुपये अधिकतम छूट) का फायदा उठा पाएंगे।

मोटोरोला मोटो जी टर्बो एडिशन
moto-g-turbo-edition-screen
बजट सेगमेंट मोटोरोला का कोई सानी नहीं। स्नैपडील दिवाली सेल के दौरान मोटोरोला मोटो जी टर्बो एडिशन 9,999 रुपये में मिल जाएगा। इस हैंडसेट को 14,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन जनवरी महीने में इसकी कीमत 12,499 रुपये में कर दी गई थी। वाटरप्रूफ फ़ीचर और स्टॉक एंड्रॉयड, दो अहम कारण हैं जिसकी वजह से यूज़र मोटोरोला को चुनते हैं। क्विक चार्ज़िंग वैल्यू एडिशन की तरह है। हमारा मानना है कि मोटो जी टर्बो एडिशन खरीदना सुरक्षित और समझदारी भरा फैसला होगा। यह आपको निराश नहीं करेगा।

डेल इंसपिरॉन 3558 नोटबुक
अगर आप सस्ते लैपटॉप की तलाश में है तो डेल का इंसपिरॉन 3558 नोटबुक आपको पसंद आएगा। सेल के दौरान यह 24,999 रुपये में मिल रहा है। यह फिफ्थ जेनरेशन इंटल कोर आई3 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 1 टीबी हार्डडिस्क से लैस है। यह उबंतू लाइनेक्स प्रोसेसर पर चलता है।

इसके अलावा इंटेक्स एक्वा फिश स्मार्टफोन 4,799 रुपये, इंटेक्स क्लाउड ज्वेल 5,099 रुपये और माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 4 स्मार्टफोन 4,389 रुपये में मिल जाएगा। रिलायंस जियो का सिम पाना है तो आप लाइफ विंड 3 को 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, डब्ल्यूडी का 1 टीबी यूएसबी 3.0 हार्ड ड्राइव 4,000 रुपये में मिल रहा है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Snapdeal, Snapdeal Sale, Sanpdeal Offer
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  7. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  9. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  10. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »