236 km रेंज वाले Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी के लिए करना होगा और इंतज़ार, कंपनी ने बताई वजह

Simple One इको मोड में 236 km की रेंज देने में सक्षम होगा। लॉन्च के समय स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत को 1.1 लाख रुपये बताया गया था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जनवरी 2022 17:19 IST
ख़ास बातें
  • Simple One को 15 अगस्त 2021 को किया गया था लॉन्च
  • जून 2022 से शुरू होगी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी
  • कंपनी की वेबसाइट पर 1,947 रुपये में कर सकते हैं बुकिंग

Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

Simple One एक भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप है, जिसने पिछले साल 15 अगस्त को अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One लॉन्च किया था। लॉन्च के साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter in India) ने कई लोगों की उम्मीदों को बढ़ा दिया। Simple One के साथ उसी दिन Ola ने भी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 के रूप में लॉन्च किया था, और 15 दिसंबर से पहले बैच की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। हालांकि, Simple Energy ने घोषणा की है कि One इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के लिए ग्राहकों को अभी थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।

Simple Energy ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि Simple One की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को इस साल जून तक का इंतज़ार करना होगा। कंपनी के संस्थापक और सीईओ सुहास राजकुमार (Suhas Rajkumar) ने अपने ट्विटर हैंडल पर देरी की वजह भी बताई है। उनका कहना है कि सप्लाई चेन में कुछ समस्याओं के चलते शिपमेंट में देरी हो रही है।
 

उन्होंने आगे यह भी बताया है कि Simple Energy को इस इलेक्ट्रिक स्कूटर 30,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं। राजकुमार का कहना है कि कंपनी Simple One को मास प्रोडक्शन में डाल कर जल्दबाज़ी नहीं करना चाहती। कंपनी स्कूटर को अभी भी बेहतर बनाने की ओर काम कर रही है। राजकुमार का कहना है कि वे जल्द इन बदलावों के बारे में बताएंगे। फिलहाल कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि बदलाव डिज़ाइन में होंगे या हार्डवेयर में, लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि स्कूटर लॉन्च के समय दिखाए गए Simple One मॉडल से थोड़ा अलग हो सकता है।

Autocar India की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का कहना है कि वह राइडर एर्गोनॉमिक्स, व्हीकल डायनेमिक्स और सस्पेंशन कम्फर्ट को बेहतर बनाने पर भी काम कर रही है। इसके अलावा, कंपनी स्कूटर की परफॉर्मेंस को भी अपग्रेड करेगी। 
Advertisement

बता दें लॉन्च के समय कंपनी ने जानकारी दी थी कि Simple One इको मोड में 236 km की रेंज देने में सक्षम होगा। उस समय स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत को 1.1 लाख रुपये बताया गया था। फिलहाल कंपनी ने रेंज और कीमत में बदलाव को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.