• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Ola स्कूटर को टक्कर देने वाला Simple One स्कूटर भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 236 किलोमीटर

Ola स्कूटर को टक्कर देने वाला Simple One स्कूटर भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 236 किलोमीटर

Simple One में 12-इंच के पहिये मिलते हैं, जिसमें टेलिस्कोपिक फोर्क और सस्पेंशन के लिए मोनोशॉक है। अच्छे ब्रेकिंग कंट्रोल के लिए यह डिस्क ब्रेक के साथ आता है।

Ola स्कूटर को टक्कर देने वाला Simple One स्कूटर भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 236 किलोमीटर

Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

ख़ास बातें
  • Simple One को 1,947 रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है
  • यह स्कूटर सीधे Ola, Ather, Bajaj और TVS के स्कूटर को देता है टक्कर
  • 236 किलोमीटर की रेंज और 105 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड से है लैस
विज्ञापन
15 अगस्त के मौके पर भारत में केवल Ola Scooter लॉन्च नहीं हुआ, बल्कि एक भारतीय स्टार्टअप Simple Energy ने भी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One लॉन्च किया। फिलहाल यह स्कूटर प्री-बुकिंग पर उपलब्ध है और इसे 1947 रुपये में बुक किया जा सकता है। स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिहाज से सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola Scooter और इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में अपनी लोकप्रयिता बटोर चुके Ather 450X से सीधी टक्कर लेता है। Simple One सिंगल चार्ज में 236 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है और इसकी टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Simple One को भारत में 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। हालांकि, इस कीमत में किसी प्रकार की सब्सिडी को शामिल नहीं किया गया है। राज्यों के हिसाब से सब्सिडी अलग-अलग है, इसलिए इसकी कीमत विभिन्न राज्यों में अलग होगी। कीमत के लिहाज से सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर (Simple One electric scooter) Ola Scooter (लगभग 1 लाख रुपये दिल्ली में) से ज्यादा है, लेकिन यह Ather 450 Plus (1.13 लाख रुपये दिल्ली) से कम है। हालांकि, सब्सिडी लगने के बाद सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत कम हो जाएगी, जिसके बाद यह अन्य स्कूटर को कीमत के मामले में भी कड़ी टक्कर देने सकेगा।

जैसा कि हमने बताया, फिलहाल इस स्कूटर को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 1,947 रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है। हालांकि, Simple One के प्रोडक्शन और सेल को लेकर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इसकी पुष्टि की जा चुकी है कि स्कूटर शुरुआत में 13 राज्यों के 75 शहरों में बेचा जाएगा और धीरे-धीरे अपनी पहुंच बढ़ाएगा। अच्छी बात यह है कि बुकिंग अमाउंट पूरी तरह से रिफंडेबल होगा।

पावर की बात करें, तो सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.5kW की मोटर है, जो स्कूटर को 72Nm का पीक टॉर्क देने में सक्षम है। इसकी बदौलत स्कूटर 2.95 सेकेंड में 0-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। कंपनी का दावा है कि टायर के आधार पर इसकी टॉप स्पीड 98 किलोमीटर प्रतिघंटा से लेकर 105 किलोमीटर प्रतिघंटा तक होगी। इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार राइडिंग मोड होंगे- इको, राइड, डैश और सोनिक। खास बात यह है कि अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर के विपरीत यह स्कूटर चेन ड्राइव के साथ आता है।

बैटरी पर आते हैं। इस स्कूटर में दो बैटरी पैक मिलते हैं - पहले को स्कूटर के नीचे फिक्स किया गया है और दूसरा बैटरी पैक रिमूवेबल है। नीचे लगा पैक 4.8kWh लिथियम-आयन पैक है और रिमूवेबल पैक 1.6kWh क्षमता से लैस है। इस तरह इसकी कुल क्षमता अन्य प्रतियोगी इलेक्ट्रिक स्कूटर से ज्यादा हो जाती है। कंपनी के दावे अनुसार, स्कूटर सिंगल चार्ज में 236 किलोमीटर (इको मोड) तक रेंज दे सकता है और इसे होम चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। यह 0 से 80 प्रतिशत तक मात्र 2.75 घंटे में चार्ज हो सकता है।
 
muojrvc4

Simple One में 12-इंच के पहिये मिलते हैं, जिसमें टेलिस्कोपिक फोर्क और सस्पेंशन के लिए मोनोशॉक है। अच्छे ब्रेकिंग कंट्रोल के लिए यह डिस्क ब्रेक के साथ आता है। इसे दो टायर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध कराया जाएगा - पहला 90/90-12 के फ्रंट और रियर टायर और दूसरा 100/80-12 फ्रंट व 110/80-12 रियर टायर।

Simple Energy ने इस स्कूटर में 7.0-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है, जिसमें 4G और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। इसमें म्यूज़िक व कॉल कंट्रोल, नेविगेशन, ट्रैकिंग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  2. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  3. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  6. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  7. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  8. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  9. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  10. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »