सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए टाटा ग्रुप ने किया Analog Devices के साथ टाई-अप

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और Analog Devices गुजरात में लैबोरेटरी में अमेरिकी कंपनी के प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए संभावनाएं तलाशेंगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 सितंबर 2024 23:36 IST
ख़ास बातें
  • Analog Devices के साथ यह एग्रीमेंट टाटा ग्रुप की तीन कंपनियों मे किया है
  • पिछले कुछ वर्षों में सेमीकंडक्टर्स की डिमांड बढ़ी है
  • ताइवान की सेमीकंडक्टर मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है

केंद्र सरकार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लगाने के लिए इंटरनेशनल कंपनियों को प्रोत्साहित कर रही है

पिछले कुछ महीनों में सेमीकंडक्टर्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग के लिए केंद्र सरकार और प्राइवेट सेक्टर ने कदम बढ़ाए हैं। इसी कड़ी में Tata group ने अमेरिकी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरर Analog Devices के साथ टाई-अप किया है। टाटा ग्रुप की सेमीकंडक्टर से जुड़ी कंपनी Tata Electronics ने गुजरात के धोलेरा में लैबोरेटरी बनाने के लिए 11 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। 

Analog Devices के साथ यह एग्रीमेंट Tata Electronics, Tata Motors और Tejas Networks ने किया है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सेमीकंडक्टर चिप्स की असेंबलिंग और टेस्टिंग के लिए असम के जागीररोड में एक प्लांट में भी तीन अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और Analog Devices गुजरात में लैबोरेटरी में अमेरिकी कंपनी के प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए संभावनाएं तलाशेंगी। टाटा मोटर्स की योजना अपने पैजेंसर और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस में एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर कंपोनेंट्स में Analog Devices की मदद लेने की है। 
Advertisement

Tejas Networks और Analog Devices की योजना नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर कंपोनेंट्स बनाने की है। इस महीने की शुरुआत में अडानी ग्रुप और इजरायल की Tower Semiconductor ने महाराष्ट्र में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए टाई-अप किया था। इस प्रोजेक्ट में लगभग 10 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। केंद्र सरकार देश में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लगाने के लिए इंटरनेशनल कंपनियों को प्रोत्साहित कर रही है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य देश को सेमीकंडक्टर में बड़ी ताकत बनाने का है। महाराष्ट्र में लगने वाले इस सेमीकंडक्टर प्लांट की शुरुआती कैपेसिटी 40,000 वेफर्स की होगी। देश का सेमीकंडक्टर मार्केट 2026 तक 63 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। पिछले कुछ वर्षों में सेमीकंडक्टर्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। हालांकि, इसकी तुलना में सप्लाई बहुत कम है। अडानी ग्रुप की यह एक नए सेगमेंट में एंट्री होगी। अमेरिका और चीन के बीच तनाव के कारण सेमीकंडक्टर्स के सेगमेंट में बदलाव हो रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सिंगापुर के विजिट के दौरान दोनों देशों ने चिप डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग में सहयोग बढ़ाने के लिए एग्रीमेंट किया था। इंटरनेशनल चिप मार्केट में सप्लाई पर असर पड़ा है। इसका फायदा भारत, सिंगापुर और मलेशिया को मिल सकता है। इस वर्ष इंटरनेशनल चिप मार्केट की सेल लगभग 588 अरब डॉलर पर पहुंच सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.