Samsung को 5150 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश, इंपोर्ट टैरिफ में हेराफेरी से भड़की सरकार

भारत सरकार ने Samsung पर इंपोर्ट शुल्क भुगतान नहीं करने के चलते भारी जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मार्च 2025 11:50 IST
ख़ास बातें
  • Samsung पर इंपोर्ट शुल्क भुगतान नहीं करने के चलते भारी जुर्माना लगाया है।
  • Samsung इंडिया पर कुल 601 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगा है।
  • Samsung पर रिमोट रेडियो हेड्स के गलत वर्गीकरण का भी आरोप लगाया गया है।

Samsung भारत में बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता है।

Photo Credit: Pexels/Adam Borkowski

भारत सरकार ने Samsung पर इंपोर्ट शुल्क भुगतान नहीं करने के चलते भारी जुर्माना लगाया है। इसके अलावा सरकार ने कंपनी के साथ-साथ सीनियर अधिकारियों पर भी इन शुल्कों का भुगतान न करने के लिए जुर्माना लगाया है। यह हाल के दिनों में भारत सरकार द्वारा लगाया गए सबसे बड़े कर दंडों में से एक है। आइए Samsung पर सरकार द्वारा लगाए टैक्स पेनल्टी के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung पर भारी जुर्माना


रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung और उसके अधिकारियों पर टैरिफ से बचाव के लिए गलत तरीकों को अपनाने के चलते बकाया टैक्स और जुर्माना लगाया गया है। साउथ कोरियन टेक दिग्गज पर यह जुर्माना टेलीकॉम इक्विपमेंट के इंपोर्ट पर लगाया गया है। Samsung इंडिया पर कुल 601 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगा है। इसमें 44.6 बिलियन रुपये का बकाया टैक्स या लगभग 520 मिलियन डॉलर और 100 प्रतिशत जुर्माना शामिल है।

सरकार ने जुर्माना लगाने के मामले में ब्रांड के अधिकारियों को भी नहीं छोड़ा है, उन पर भी टैक्स के चलते जुर्माना लगाया गया है। इसमें भारत के 7 सीनियर अधिकारी शामिल हैं, जिन पर 81 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। इन अधिकारियों में नेटवर्क डिवीजन के वाइस प्रेसिडेंट सुंग बीम होंग, सीएफओ डोंग वोन चू, फाइनेंस जनरल मैनेजर शीतल जैन और इनडायरेक्ट टैक्स जनरल मैनेजर निखिल अग्रवाल शामिल हैं। 


टैक्स से बचत के लिए गलत कदम


कंपनी पर रिमोट रेडियो हेड्स के गलत वर्गीकरण का भी आरोप लगाया गया है। इन 4G टेलीकॉम कंपोनेंट को सैमसंग ने 10 प्रतिशत या 20 प्रतिशत टैरिफ से बचने के लिए इंपोर्ट को गलत क्लासिफाई किया था। सैमसंग ने 2018 और 2021 के दौरान साउथ कोरिया और वियतनाम से $784 मिलियन के कंपोनेंट इंपोर्ट किए, जिन्हें मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो को बेचा गया था। सैमसंग इंडिया ने भारत में 2024 में कुल मिलाकर लगभग $955 मिलियन (लगभग 8,138 करोड़ रुपये) का नेट प्रोफिट अर्जित किया था, जिसमें टैक्स और जुर्माने की रकम बहुत ज्यादा मायने रखती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  2. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  5. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  6. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  7. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  8. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  9. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  10. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.