Samsung Galaxy Unpacked: लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 FE, Galaxy Tab S11 के बारे में जानें सबकुछ

Samsung अपना दूसरा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 सितंबर 2025 12:08 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • Samsung Galaxy S25 FE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट नहीं होगा।
  • Samsung Galaxy S25 FE में सैमसंग का इन हाउस Exynos 2400 प्रोसेसर होगा।

Samsung Galaxy S24 FE में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung अपना दूसरा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने वाला है। कंपनी ने पुष्टि की थी कि उसका अगला शोकेस गुरुवार, 4 सितंबर को सुबह 5:30 बजे स्टैंडर्ड समय भारत में दोपहर 3:00 बजे आयोजित होगा। इस इवेंट में टेक दिग्गज द्वारा GalaxyS25 FE स्मार्टफोन और बिल्कुल नई Galaxy Tab S11 टैबलेट सीरीज लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लीक और अफवाहों में इन आगामी डिवाइस के बारे में काफी कुछ पता चल चुका है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE Price (Expected)

कीमत की बात करें तो रिटेलर ने फोन की कीमत $789.99 (करीब 81,000 रुपये) बताई है। हालांकि, यह बिल्कुल बजट नहीं है, लेकिन फिर भी यह S25 मॉडल से सस्ता है।

Samsung Galaxy S25 FE Specifications

Samsung हमेशा ही अपने फैन एडिशन फोन को कम दामों में फ्लैगशिप लेवल फीचर्स प्रदान करने के लिए जानी जाती है। आगामी Galaxy S25 FE भी इसी तर्ज पर बरकरार रहने के लिए तैयार है। पुर्तगाली रिटेलर मीडियामार्केट पर एक लिस्टिंग के अनुसार, इस Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका रेजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल और स्मूथ 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। Galaxy S25 FE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट नहीं होगा। इसके बजाय इसमें सैमसंग का इन हाउस Exynos 2400 प्रोसेसर होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में पिछले मॉडल जैसा ट्रिपल-लेंस कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। यानी OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। S25 FE में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,900mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy Tab S11, S11 Ultra Price (Expected)

कीमत की बात करें तो Tab S11 Ultra की शुरुआती कीमत लगभग $1,200 (लगभग 1,05,000 रुपये) होगी। वहीं Tab S11 की कीमत $860 (लगभग 75,400 रुपये) हो सकती है।

Samsung Galaxy Tab S11, S11 Ultra Specifications

Samsung अपने नेक्स्ट-जेन टैबलेट Galaxy Tab S11 और Tab S11 Ultra को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लीक के अनुसार, स्टैंडर्ड Tab S11 में 11 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जबकि S11 Ultra में 14.6 इंच की बड़ी डिस्प्ले होगी, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1,600 निट्स होगी। दोनों टैबलेट की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। एंड्रॉइड हेडलाइंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, S11 Ultra में S पेन एक बार फिर सपोर्ट करेगा। खास बात यह है कि सैमसंग इस साल ड्यूल कैमरा सेटअप की जगह सिंगल सेल्फी कैमरा देकर फ्रंट नॉच को कम कर रहा है।

अफवाहों के मुताबिक, दोनों टैबलेट में मीडियाटेक 9400 प्लस चिपसेट दिया जाएगा। इनमें 1TB तक की स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। Tab S11 में 8,400mAh की बैटरी मिल सकती है, जबकि Tab S11 Ultra में 11,600mAh की बैटरी मिल सकती है। दोनों टैबलेट 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेंगे। कैमरा सेटअप की बात करें तो Tab S11 Ultra में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है, जबकि Tab S11 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ही दिया जा सकता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta की बड़ी कामयाबी, सेल्स हुई 3 लाख यूनिट्स से ज्यादा 
  2. IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
  3. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  4. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
  5. Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
  6. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकती है 200 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. HP OmniBook Ultra 2026 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
  9. HP OmniPad 12 भारत में लॉन्च: 18 घंटे की बैटरी, डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ आया नया टैबलेट
  10. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.