Samsung Colour E-Paper एक कागज जितनी पतली स्क्रीन है जो अल्ट्रा-लो-पावर पर काम करती है।
Photo Credit: Samsung
Samsung E-Paper Display एक ऐसी स्क्रीन है जो A4 साइज के पेपर की तरह दिखती है।
Samsung की ओर से नया E-Paper डिस्प्ले लॉन्च किया गया है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, यह एक ऐसा डिस्प्ले है जो दिखता तो पेपर जैसा है लेकिन डिजिटल डिवाइस की तरह काम करता है। इसका मैटिरियल भी पेपर की तरह बहुत पतला है। यह एक तरह से डिजिटल साइनेज (digital signage) है जो पेपर की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी पारंपरिक कागज की जगह अब आप डिजिटल स्क्रीन लगा सकते हैं जो बिना पावर के चलता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Samsung E-Paper Display
Samsung ने E-Paper डिस्प्ले लॉन्च कर साइनेज का अंदाज ही बदल दिया है। यह एक नई टेक्नोलॉजी है जो डिस्प्ले डिवाइस को पेपर पर लेकर आती है। Samsung Colour E-Paper एक कागज जितनी पतली स्क्रीन है जो अल्ट्रा-लो-पावर तकनीक को फाइटोप्लांकटन से प्राप्त बायो-रेजिन से बने आवरण के साथ जोड़ती है। कंपनी का दावा है कि यह पहला ऐसा डिस्प्ले है जिसमें इस तरह के मैटिरियल का इस्तेमाल किया गया है।
Samsung E-Paper Display Features
Samsung E-Paper Display एक ऐसी स्क्रीन है जो A4 साइज के पेपर की तरह दिखती है। यह 13 इंच साइज में दी गई है। इसमें 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो है। इसका वजन मात्र 0.9 किलोग्राम है और मोटाई लगभग 18mm है। इसकी खासियत यह है कि यह अल्ट्रा-लो पावर टेक्नोलॉजी पर काम करती है। इसमें पावर खपत इतनी कम है कि इसे बिजली सप्लाई की जरूरत ही नहीं पड़ती है। सरल शब्दों में कहें तो इसे दीवार पर पेपर की तरह चिपका कर छोड़ दें। बिना पावर यह चलती रहेगी। फर्क इतना है कि कागज की जगह दीवार पर एक डिजिटल डिवाइस टंगा होगा जिसमें मनचाहा विज्ञापन लगाकर टांगा जा सकता है। यह होटल, रेस्टोरेंट, कैफे आदि में इस्तेमाल के लिए उपयोगी है।
Samsung launched 13-inch E-Paper Display
Photo Credit: Samsung
कंपनी का नया मॉडल EM13DX इसके ई-पेपर लाइनअप को आगे ले जाता है। प्रिंटेड पोस्टर, और पेपर साइनेज के लिए यह नया विकल्प है। इसमें डिजिटल इंक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसकी खासियत यह है कि जब स्टेटिक कंटेंट (न बदलने वाला कंटेंट) दिखाना होता है तो इसकी पावर खपत जीरो हो जाती है। यह उन जगहों पर बहुत काम आ सकती है जहां पर सूचना एक बार लगा देने के बाद उसे बदलने की जरूरत नहीं होती। जैसे कैफे का मेन्यु, ऑफिस में साइनबोर्ड, रेस्टोरेंट में कोई ऑफर, या फिर किसी दुकान के काउंटर पर रखा ऑफर साइनेज।
क्या है इसका फायदा
इस ई-पेपर डिस्प्ले का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आपको डिजिटल फॉर्म में कोई सूचना दिखानी है तो आपको भारी-भरकम डिजिटल स्क्रीन जैसे LED TV या मॉनिटर लगाने की जरूरत नहीं है। यह कागज जितनी हल्की है और कहीं भी चिपकाई जा सकती है। यानी सस्ते में डिजिटल साइनेज का विकल्प यह देती है जिसमें कोई पावर खपत भी नहीं है। यह पेपर पर साइनबोर्ड बनवाने के बार-बार होने वाले खर्चे को भी बचाता है। यानी एक बार डिस्प्ले लगा दें, फिर उसे चाहें जितनी बार, जैसे भी बदलते रहें।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S10 Lite
Starts from ₹33,499
JBL New Live 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹15,999
OnePlus N6
Starts from ₹22,520
Motorola Edge 60 Fusion
Starts from ₹20,900
HP 303D Laser Single Function Monochrome Printer
Starts from ₹13,999
HP MFP 323DNW Laser Multi Function Monochrome Printer
Starts from ₹21,999
Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जानें सब कुछ
Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी