• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • रूसी स्पेस एंजेसी Roscosmos जल्द ही पुतिन को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से रिश्ते खत्म करने पर देगी प्लान

रूसी स्पेस एंजेसी Roscosmos जल्द ही पुतिन को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से रिश्ते खत्म करने पर देगी प्लान

रोस्कोसमोस (Roscosmos) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने विचार के बारे में आने वाले समय में बताएंगे कि क्या इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर काम करने के लिए पश्चिमों देशों के साथ सहयोग जारी रखना है।

रूसी स्पेस एंजेसी Roscosmos जल्द ही पुतिन को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से रिश्ते खत्म करने पर देगी प्लान

Photo Credit: Unsplash

रोगोजिन ने कहा कि रूस की स्पेस एजेंसी जल्द ही रूस की सरकार को सूचित करेगी

ख़ास बातें
  • रोगोजिन ने कहा कि रूस की स्पेस एजेंसी जल्द ही रूस की सरकार को सूचित करेगी
  • रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए करीब 45 दिन हो चुके हैं।
  • पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
रोस्कोसमोस (Roscosmos) के चीफ दिमित्री रोगोजिन (Dmitry Rogozin) ने स्पुतनिक (Sputnik) को बताया कि रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोसमोस (Roscosmos) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने विचार के बारे में आने वाले समय में बताएंगे कि क्या इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर काम करने के लिए पश्चिमों देशों के साथ सहयोग जारी रखना है।
 

संबंध रखने के विचारों पर हुई चर्चा


एएनआई के मुताबिक, रोगोजिन ने कहा कि 'हमारे इस विचार पर हाल ही में रोस्कोस्मोस के सुपरवाइजरी बोर्ड में चर्चा हुई थी, जिसमें रोस्कोस्मोस से संबंधित प्रमुख मंत्रालयों और डिपार्टमेंट्स के प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया था। इसका नेतृत्व उप प्रधान मंत्री ने किया था। हम भविष्य में राष्ट्रपति को अपनी स्थिति के बारे में रिपोर्ट देने का प्लान बना रहे हैं।'
 

प्रतिबंधों पर होगा फैसला



शनिवार को रोगोजिन ने कहा कि रूस की स्पेस एजेंसी जल्द ही रूस की सरकार को सूचित करेगी कि वह ISS पर अपने पश्चिमी देशों के पार्टनर्स (यूएस, यूरोपीय संघ, कैनेडियन और जापान की स्पेस एजेंसियों) के साथ कॉपरेशन को खत्म करने का प्लान कैसे बना रही है। रोगोजिन ने बताया कि रूस और पश्चिमी देश स्पेस में तभी साथ मिलकर काम कर सकते हैं, जब वह रूस पर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाएंगे।

आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच युद्ध चल रहा है और इसी के चलते पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए हैं। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए करीब 45 दिन हो चुके हैं और उस युद्ध के चलते हजारों लोगों की जान जा चुकी हैं, अब तक लाखों लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। यहां तक कि अरबों डॉलर्स का नुकसान हो चुका है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Roscosmos, Russia, Vladimir Putin
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »