रोड पर देखी गई 648cc इंजन वाली Royal Enfield Super Meteor मोटरसाइकिल, जल्द होगी लॉन्च!

Super Meteor 650 मोटरसाइकिल कंपनी के मौजूदा 648cc, पैरेलल-ट्विन, एयर-ऑयल-कूल्ड इंजन पर चलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2022 15:34 IST
ख़ास बातें
  • Royal Enfield Super Meteor 650 के रोड टेस्टिंग स्पाई शॉट शेयर किए हैं
  • इसका टैंक टीयरड्रॉप स्टाइल है और इसमें अपसाइड डाउन फोर्क दिखाई देते हैं
  • हैंडलबार चौड़े हैं और फुटपेग को आगे सेट किया गया है

Royal Enfield Super Meteor में मौजूदा Continental GT 650 वाला इंजन मिल सकता है

Royal Enfield जल्द अपनी नई क्रूजर बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पिछले कुछ समय से Super Meteor 650 सुर्खियों में बनी हुई है। यह कंपनी के उस 648cc इंजन से लैस होगी, जो  47.6 PS की मैक्सिमम पावर और 52 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, जिसे हम Royal Enfield Interceptor 650 और Continental GT 650 में भी देख चुके हैं। अभी तक कंपनी ने इस अपकमिंग मोटरसाइकिल के लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन अब, इस क्रूजर बाइक को रोड पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

BikeDekho ने Royal Enfield Super Meteor 650 के रोड टेस्टिंग स्पाई शॉट शेयर किए हैं। बाइक में ट्विन-सिलेंडर इंजन दिखाई देता है। इसका टैंक टीयरड्रॉप स्टाइल है, जैसा ज्यादातर क्रूजर बाइक में देखने को मिलता है। हैंडलबार चौड़े हैं और फुटपेग को आगे सेट किया गया है, जिससे इसे क्रूजर स्टांस मिलता है। इसमें अपसाइड डाउन फोर्क देखने को मिलते हैं, जो हमने वर्तमान रॉयल एनफील्ड बाइक्स पर भी देखा है। पीछे की साइड ट्विन शॉक्स हैं, जबकि ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर दोनों जगह डिस्क सिस्टम मिलता है।
Advertisement
 

Photo Credit: BikeDekho

रिपोर्ट कहती है कि Super Meteor 650 मोटरसाइकिल कंपनी के मौजूदा 648cc, पैरेलल-ट्विन, एयर-ऑयल-कूल्ड इंजन पर चलेगी, जिसे हम Royal Enfield Interceptor 650 और Continental GT 650 पर देख चुके हैं। यह इंजन 47.6PS की पावर और 52Nm का पीक टॉर्क जनरटे करता है। साल की शुरुआत में, इस बाइक को एसेसरीज के साथ कथित तौर पर विदेशों में भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया था।

रिपोर्ट आगे कहती है कि Super Meteor 650 मोटरसाइकिल का टेस्ट म्यूल प्रोडक्श लाइन पर जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और 2023 के मध्य तक प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है। इसकी कीमत कथित तौर पर लगभग 3.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है, जो इसे मार्केट की सबसे महंगी पेशकश बना सकती है। हालांकि Kawasaki Vulcan S की तुलना में यह तब भी ज्यादा किफायती ऑप्शन होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  2. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  2. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  4. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  5. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  6. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  8. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  9. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  10. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.