650cc इंजन वाली नई Royal Enfield Super Meteor 650 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Super Meteor 650 मोटरसाइकिल में टू-पिस्टन कैलिपर के साथ एक सिंगल 320mm डिस्क मिलता है, जबकि पीछे 300mm डिस्क मिलती है।

650cc इंजन वाली नई Royal Enfield Super Meteor 650 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Royal Enfield Super Meteor 650 में मौजूदा Continental GT 650 वाला इंजन शामिल है

ख़ास बातें
  • Super Meteor 650 की कीमत 3,48,900 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है
  • बाइक को कुल तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है
  • 43mm Showa इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फोर्क्स से लैस पहली RE 650 है यह बाइक
विज्ञापन
Royal Enfield ने आखिरकार भारत में Super Meteor 650 को लॉन्च कर दिया है। नई सुपर मीटियोर 650 कंपनी की वर्तमान लाइनअप में 648cc पैरेलल ट्विन इंजन का इस्तेमाल करने वाली तीसरी मोटरसाइकिल है। यह इंजन 7,250 आरपीएम पर 47 bph की पावर और 5,650 आरपीएम पर 52.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। भले ही इंजन समान हो, लेकिन इस इंजन से लैस अन्य दोनों मोटरसाइकिल की तुलना में इसकी शैली बिल्कुल अलग है। चलिए Royal Enfield Super Meteor 650 के बारे में अधिक जानते हैं।

Royal Enfield Super Meteor 650 को भारत में 3,48,900 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। स्टैंडर्ड के अलावा, कंपनी ने एक Solo Tourer Interstellar वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 3,63,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है और एक Grand Tourer Celestial वेरिएंट है, जिसकी कीमत 3,78,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

नई मोटरसाइकिल एक पारंपरिक क्रूजर है, जिसमें फॉरवर्ड-सेट फुटपेग और एक लो और फैला हुआ स्टांस है। सुपर मीटियोर 650 अभी तक की सबसे आधुनिक रॉयल एनफील्ड बताई गई है, क्योंकि इसमें 43 mm Showa इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फोर्क्स का उपयोग किया गया है और यह ट्रिपर नेविगेशन से लैस RE की पहली 650cc मोटरसाइकिल है।

Royal Enfield Super Meteor 650 में LED हेडलैंप और USB चार्जिंग पोर्ट शामिल है। बाइक 648 cc पैरेलल ट्विन इंजन पर से पावर लेती है, जो 7,250 आरपीएम पर 47 एचपी और 5,650 आरपीएम पर 52.3 एनएम जनरेट करने में सक्षम है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

मोटरसाइकिल ट्यूबलर स्टील फ्रेम पर बनी है। इसमें 120mm ट्रेवल अप फ्रंट है, जो किसी भी Royal Enfield मोटरसाइकिल में पहली बार है। इसमें रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर के लिए 101mm ट्रेवल मिलता है। मोटरसाइकिल के फ्रंट में 19 इंच का व्हील और रियर में 16 इंच का व्हील है।

जहां तक ​​ब्रेकिंग का सवाल है, Super Meteor 650 में टू-पिस्टन कैलिपर के साथ एक सिंगल 320mm डिस्क मिलता है, जबकि पीछे 300mm डिस्क मिलती है। डुअल-चैनल ABS को स्टैंडर्ड फिटमेंट के रूप में पेश किया गया है। मोटरसाइकिल में 15.7 लीटर की फ्यूल टैंक दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »