292cc इंजन वाली Keeway K300 N, K300 R मोटरसाइकिल लॉन्च, 10 हजार में करें ऑनलाइन बुक

Keeway K300 N की भारत में कीमत 2.65 लाख-2.85 लाख रुपये है, जबकि कंपनी ने K300 R को 2.99 लाख-3.20 लाख रुपये में लॉन्च किया है।

292cc इंजन वाली Keeway K300 N, K300 R मोटरसाइकिल लॉन्च, 10 हजार में करें ऑनलाइन बुक

Keeway K300 N की भारत में कीमत 2.65 लाख-2.85 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • नई Keeway बाइक BMW G310 RR, Honda CB300R, KTM Duke रेंज को देंगी टक्कर
  • K300 N की भारत में कीमत 2.65 लाख-2.85 लाख रुपये है
  • K300 R को 2.99 लाख-3.20 लाख रुपये में लॉन्च किया है
विज्ञापन
Keeway ने भारत में अपनी दो नई मोटरसाइकिल K300 N और K300 R लॉन्च की है। जहां N ब्रांडिंग के साथ आने वाली K300 एक नेकेड बाइक है, R ब्रांडिंग वाली मोटरसाइकिल फेयरिंग से लैस स्पोर्टबाइक है। दोनों बाइक 292.4cc के लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आती हैं, जो 27.5bhp की मैक्सिमम पावर और 25 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। भारत में इनकी शुरुआती कीमत 2.65 लाख रुपये है, जिसके साथ ये दोनों देश में BMW G310 RR, Honda CB300R, KTM Duke रेंज, Suzuki Gixxer 250 लाइनअप जैसी मोटरसाइकिल को टक्कर देंगी।

Keeway के अनुसार, K300 N की भारत में कीमत 2.65 लाख-2.85 लाख रुपये है, जबकि कंपनी ने K300 R को 2.99 लाख-3.20 लाख रुपये में लॉन्च किया है। दोनों मोटरसाइकिल व्हाइट, रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन में आती हैं। हालांकि, K300 N में मैट फिनिश और K300 R में ग्लॉसी फिनिश मिलती है। दोनों बाइक को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 10,000 रुपये में ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो K300 N और K300 R दोनों ही बाइक समान प्लेटफॉर्म पर बनी हैं और दोनों का आधार एक समान है। दोनों ही बाइक में 292.4cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 8,750rpm पर 27.5 bhp और 7,000rpm पर 25 Nm का टार्क जनरेट करता है। दोनों बाइक्स में एक 6-स्पीड गियरबॉक्स है, जो स्लिपर क्लच से जुड़ा है।

ब्रेकिंग का जिम्मा 292 mm 4-पिस्टन कैलिपर फ्रंट डिस्क और 220 mm सिंगल-पिस्टन कैलिपर रियर डिस्क पर है, जिन्हें ABS के साथ जोड़ा गया है। इनमें कास्ट अलॉय रिम्स के साथ फ्रंट में 110/70-17 साइज का टायर और रियर में 140/60-17 साइज का टायर मिलता है।

K300 N में 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जबकि K300 R में बेहद मामूली अंतर के साथ 12 लीटर का टैंक दिया गया है। K300 N का ग्राउंड क्लीयरेंस 150 mm है, जबकि K300 R का ग्राउंड क्लीयरेंस 135 mm है, जो इसे सेगमेंट में सबसे कम ग्राउंड क्लीयरेंस वाली बाइक में से एक बनाता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Keeway, Keeway Motorcycles, Keeway K300 N, Keeway K300 R
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  2. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  4. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  6. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  8. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  10. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »