रॉयल एनफील्ड की सेल्स 32 प्रतिशत बढ़ी, हंटर और क्लासिक मोटरसाइकिल्स की भारी डिमांड

पिछले महीने रॉयल एनफील्ड की देश में सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 42 प्रतिशत बढ़कर 66,062 यूनिट्स की रही

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अगस्त 2023 22:32 IST
ख़ास बातें
  • हंटर 350 कंपनी की सबसे अफोर्डेबल और कॉम्पैक्ट मोटरसाइकिल है
  • इसकी बिक्री जुलाई में दो लाख यूनिट्स को पार कर गई
  • रॉयल एनफील्ड जल्द ही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च कर सकती है

कंपनी ने जुलाई में 350 cc की कैटेगरी में 64,398 यूनिट्स की बिक्री की है

पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली Royal Enfield की जुलाई में सेल्स लगभग 32 प्रतिशत बढ़कर 73,117 यूनिट्स की रही। Harley-Davidson और Triumph Motorcycles के नई मोटरसाइकिल्स लॉन्च करने के बावजूद रॉयल एनफील्ड की सेल्स बढ़ी है। 

हार्ले डेविडसन और ट्रायम्फ ने 350-400 cc के सेगमेंट में उतरने के लिए देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है। पिछले महीने रॉयल एनफील्ड की देश में सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 42 प्रतिशत बढ़कर 66,062 यूनिट्स की रही। हालांकि, कंपनी का एक्सपोर्ट 22 प्रतिशत घटा है। पिछले महीने इसने 7,055 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के इसी महीने में 9,026 यूनिट्स का था। 

रॉयल एनफील्ड के CEO, B Govindarajan ने बताया, "जुलाई हमारे लिए स्पेशल रहा है क्योंकि हमने हंटर 350 की दो लाख यूनिट्स की बिक्री पूरी की है। हंटर 350 ने लॉन्च के एक वर्ष से कम में यह उपलब्धि हासिल की गई है। हमने दूसरी तिमाही की मजबूत शुरुआत की है। आगामी महीनों में हम कुछ बड़े लॉन्च की तैयारी कर रहे हैं।" कंपनी के लिए 350 cc की रेंज का ग्रोथ बढ़ाने में योगदान बरकरार है। हंटर और क्लासिक इसकी सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिल्स हैं। कंपनी ने जुलाई में 350 cc की कैटेगरी में 64,398 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 39 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।  

हंटर 350 की फरवरी में बिक्री एक लाख यूनिट्स तक पहुंची थी। कंपनी की यह सबसे अफोर्डेबल और कॉम्पैक्ट मोटरसाइकिल है। यह 17 इंच के व्हील्स वाली रॉयल एनफील्ड की पहली मोटरसाइकिल है। इससे इसे चलाने का एक्सपीरिएंस भी बेहतर हुआ है। रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 और मेटियोर 350 के समान इसमें 349 cc का इंजन है। इसकी विदेश में भी जोरदार डिमांड है। इसे इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड, इटली, फ्रांस, अर्जेंटीना, ब्रिटेन, जर्मनी और कोलंबिया, मेक्सिको, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में बेचा जा रहा है। कंपनी जल्द ही इसे ब्राजील में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रॉयल एनफील्ड को 350 cc की क्षमता वाली मोटरसाइकिल्स की अधिक डिमांड मिल रही है। कंपनी के पास इस रेंज में Bullet, Hunter, Classic और Meteor हैं। रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कैटेगरी में भी जल्द शुरुआत कर सकती है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को Stark Future के साथ मिलकर डिवेलप किया जा रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  2. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  5. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  7. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  8. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  9. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  10. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.