• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • रोड एक्‍सीडेंट में सबसे ज्‍यादा मौतें टू व्‍हीलर सवारों की, 65% घटनाएं सीधी सड़कों पर, जानें डिटेल

रोड एक्‍सीडेंट में सबसे ज्‍यादा मौतें टू व्‍हीलर सवारों की, 65% घटनाएं सीधी सड़कों पर, जानें डिटेल

अच्‍छी बात यह है कि साल 2019 के मुकाबले 2020 में घातक सड़क दुर्घटनाओं में 12.23 फीसदी की कमी दर्ज की गई।

रोड एक्‍सीडेंट में सबसे ज्‍यादा मौतें टू व्‍हीलर सवारों की, 65% घटनाएं सीधी सड़कों पर, जानें डिटेल

रिपोर्ट बताती है कि एक्‍सीडेंट का शिकार होने वालों में 69 फीसदी 18 से 45 साल आयुवर्ग के थे।

ख़ास बातें
  • सड़क परिवहन मंत्रालय की नई रिपोर्ट में यह बताया गया है
  • साल 2020 में हुए एक्‍सीडेंट को लेकर सामने आई है रिपोर्ट
  • भीषण सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की बात कही गई है
विज्ञापन
सड़क परिवहन मंत्रालय की नई रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2020 में कुल 1 लाख 20 हजार 806 घातक रोड एक्‍सीडेंट हुए, जिनकी चपेट में सबसे ज्‍यादा युवा आए। हादसों में सबसे ज्‍यादा जान भी टू व्‍हीलर सवारों की गई, जो कुल मौतों का 43.5 फीसदी है। हैरान करने वाली बात यह है कि रोड एक्‍सीडेंट में जान गंवाने वाले लोगों में 17.8 फीसदी पैदल चलने वाले थे। एक्‍सीडेंट के मामले में भी टू व्‍हीलर्स सबसे आगे रहे, उसके बाद कार, जीप और टैक्सियों का नंबर रहा। रिपोर्ट में बताया गया है कि रोड एक्‍सीडेंट के मामले ग्रामीण क्षेत्रों से ज्‍यादा रिपोर्ट हुए, जोकि करीब 68 फीसदी है। 

रोड एक्सिडेंट इन इंडिया 2020 (Road accidents in India - 2020) नाम की यह रिपोर्ट बताती है कि कुल 1.20 लाख घातक एक्‍सीडेंट में से 43 हजार 412 (35.9%) एक्‍सीडेंट नेशनल हाइवे पर हुए। 30 हजार 171 (25%) एक्‍सीडेंट स्‍टेट हाइवे पर हुए, जबकि 47 हजार 223 एक्‍सीडेंट यानी करीब 39.1 प्रतिशत घटनाएं बाकी रोड्स पर हुईं। अच्‍छी बात यह है कि साल 2019 के मुकाबले 2020 में घातक सड़क दुर्घटनाओं में 12.23 फीसदी की कमी दर्ज की गई। 

रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में देशभर में कुल 3 लाख 66 हजार 138 रोड एक्‍सीडेंट रिपोर्ट किए गए। इनमें 1 लाख 31 हजार 714 लोगों की जान गई और 3 लाख 48 हजार 279 लोग घायल हुए। रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों की कुल संख्या 2019 की तुलना में 12.6 प्रतिशत कम है। लगातार तीसरे साल इन एक्‍सीडेंट का शिकार सबसे ज्‍यादा युवा लोग हुए। 

रिपोर्ट बताती है कि एक्‍सीडेंट का शिकार होने वालों में 69 फीसदी 18 से 45 साल आयुवर्ग के थे, जबकि 87.4 फीसदी लोग 18-60 साल के वर्किंग ऐज ग्रुप के थे। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 में रोड एक्‍सीडेंट में 56,334 पुरुष और 1551 महिला ड्राइवरों की मौत हुई, जबकि 35,552 पुरुष और 10,624 महिला यात्रियों की मौत हुई।

ध्‍यान देने वाली बात यह भी है कि 65 फीसदी एक्‍सीडेंट सीधी सड़कों पर हुए, जबकि घुमावदार सड़कों, गड्ढे वाली सड़कों पर सिर्फ 15.2 फीसदी एक्‍सीडेंट रिपोर्ट किए गए। आंकड़ों से पता चलता है कि 72 फीसदी से ज्‍यादा एक्‍सीडेंट साफ मौसम में हुए। तमिलनाडु में नेशनल हाइवे पर सबसे अधिक रोड एक्‍सीडेंट रिपोर्ट किए गए, लेकिन मौतें सबसे ज्‍यादा उत्तर प्रदेश में रिपोर्ट हुईं। हालांकि जिन राज्‍यों में रोड एक्‍सीडेंट और रोड एक्‍सीडेंट में मौतों में कमी दर्ज की गई, उनमें भी उत्‍तर प्रदेश शामिल है, साथ ही तमिलनाडु, महाराष्ट्र और केरल का नाम है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Road accidents in India 2020, Road accident, Report
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  2. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  4. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  5. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  6. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  7. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  8. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  9. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  10. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »