• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत में सड़क हादसों में मरने वालों की बढ़ रही संख्या, टूव्हीलर हादसों में सबसे ज्यादा मौतें रिपोर्ट

भारत में सड़क हादसों में मरने वालों की बढ़ रही संख्या, टूव्हीलर हादसों में सबसे ज्यादा मौतें- रिपोर्ट

ओवरस्पीड करने की वजह से सबसे ज्यादा हादसे हुए।

भारत में सड़क हादसों में मरने वालों की बढ़ रही संख्या, टूव्हीलर हादसों में सबसे ज्यादा मौतें- रिपोर्ट

भारत के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 2022 के लिए अपनी रिपोर्ट जारी की है

ख़ास बातें
  • हादसों के पीछे सबसे बड़ा कारण ओवरस्पीडिंग
  • दोपहिया वाहनों के हादसों में मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा
  • दूसरा बड़ा कारण लेन का पालन न करना
विज्ञापन
भारत के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Raod Transport and Highways of India) ने 2022 के लिए अपनी रिपोर्ट जारी की है जिसमें रोड एक्सीडेंट्स की संख्या में बढ़ोत्तरी बताई गई है। इसमें कहा गया है कि टूव्हीलर्स के साथ होने वाला हादसों में काफी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। साथ ही पैदल चलने वाले लोगों की मृत्यु की घटनाएं भी बढ़ी हैं। रिपोर्ट में 2021-22 के आंकड़े पेश किए गए हैं जिसके मुताबिक, 2021 में जो कुल रोड एक्सीडेंट हुए उनमें 45.1 प्रतिशत केवल टू-व्हीलर्स के हादसे थे। 

सड़क दुर्घटनाओं में इस अवधि के दौरान 70 हजार के लगभग दोपहिया वाहन सवारों की मौत हुई। जबकि 2019 में यह संख्या 56,136 थी। 2019 की कुल सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले दोपहिया वाहन सवारों का प्रतिशत 37.1 था जो कि अब बढ़कर 45.1 हो गया है। वहीं, 2019 में पैदल चलने वालों की मौत की संख्या 25,858 थी जो कि 2021 में बढ़कर 29,124 हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि टूव्हीलर के हादसों में मारे गए 69,385 लोगों में से लगभग 47 हजार लोग ऐसे थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। यानि कि अधिकतर लोग हेलमेट न होने के कारण मारे गए। 

रिपोर्ट से यह तथ्य भी सामने निकल कर आता है कि दोपहिया वाहनों के हादसों में जान गंवाने का मुख्य कारण हेलमेट का न होना था। यहां पर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा ऐसे मामले देखने को मिले जिसमें बिना हेलमेट के यात्री मौत का शिकार हो गए। उत्तर प्रदेश में 6,445 लोग इसी कारण से मारे गए। दूसरे नम्बर पर तमिलनाडू का नाम बताया गया है जहां पर बिना हेलमेट के मरने वालों की संख्या 5,888 बताई गई है। वहीं, इस मामले में महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा जिसमें इस तरह की घटनाओं में 4,966 लोग मारे गए। 

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने रिपोर्ट में ये भी बताया है कि सड़क हादसों के पीछे सबसे बड़ा कारण स्पीड लिमिट से ज्यादा पर वाहर चलाना रहा। यानि कि ओवरस्पीड करने की वजह से सबसे ज्यादा हादसे हुए। उसके बाद दूसरा बड़ा कारण लेन का पालन न करना बताया गया है। उसके बाद ड्रिंक एंड ड्राइव बड़ा कारण है और ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर गाड़ी चलाना भी हादसों की वजह बना। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  6. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  7. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »