Renault ने भारत में पार किया 10 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन, नए मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी

इस महीने की शुरुआत में Renault ने BS6 Phase II के मापदंडों को पूरा करने वाली Kiger और Triber AMT की डिलीवरी शुरू की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 जून 2023 16:37 IST
ख़ास बातें
  • Renault के देश में पैसेंजर व्हीकल्स के तीन मॉडल, Kwid, Kiger, Triber हैं
  • हाल ही में कंपनी ने Kiger के RTX (O) वेरिएंट को लॉन्च किया था
  • इसका शुरुआती प्राइस 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

कंपनी की प्रोडक्शन कैपेसिटी 4,80,000 यूनिट्स प्रति वर्ष की है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Renault ने भारत में 10 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन को पार कर लिया है। कंपनी ने इस मौके पर चेन्नई में अपनी फैक्टरी से रेड कलर में पेंट वाली Kiger को पेश किया। Renault के देश में पैसेंजर व्हीकल्स के तीन मॉडल, Kwid, Kiger और Triber हैं।  

कंपनी की प्रोडक्शन कैपेसिटी 4,80,000 यूनिट्स प्रति वर्ष की है। इस महीने की शुरुआत में Renault ने BS6 Phase II के मापदंडों को पूरा करने वाली Kiger और Triber AMT की डिलीवरी शुरू की थी। इन कारों के प्राइसेज क्रमशः 8.12 लाख रुपये और 8.47 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हैं। कंपनी के पास देश में 450 से अधिक सेल्स और 530 सर्विस सेंटर्स का नेटवर्क है। केंद्र सरकार के 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत कंपनी अपनी नई कारों में 90 प्रतिशत लोकलाइजेशन हासिल करने की योजना बना रही है।  

हाल ही में कंपनी ने Kiger के RTX (O) वेरिएंट को लॉन्च किया था। इसका शुरुआती प्राइस 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Renault Kiger के इस वेरिएंट में वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ 8.0 इंच की टचस्क्रीन, LED हेडलैंप और टेल-लैंप, 16 इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके साथ ही कुछ नए सेफ्टी फीचर्स को भी जोड़ा गया है। यह 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.0L एनर्जी पेट्रोल इंजन के विकल्पों के साथ है। कंपनी का दावा है कि यह 20.62 kmpl की माइलेज दे सकती है। कंपनी का कहना है कि वह 2030 तक अपनी 90 प्रतिशत कारों को इलेक्ट्रिक कारों में तब्दील कर देगी। इसने 2025 तक 10 नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की भी जानकारी दी है। 

इसकी सहयोगी कंपनी Dacia ने लगभग दो वर्ष पहले यूरोप में Spring कही जाने वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की थी। यह काफी हद तक भारत में बिकने वाली Kwid की तरह लगती है। कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज में लगभग 305 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार में 125Nm टार्क और 44PS जेनरेट करने वाली मोटर है और साथ ही 27.4kWh क्षमता की बैटरी का इस्तेमाल किया है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस वजह से बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस सेगमेंट में अपने मॉडल लॉन्च कर रही हैं। इसके अलावा मौजूदा मॉडल्स को भी इलेक्ट्रिक में तब्दील किया जा रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.